MP News: व्हाट्सएप पर पति ने बोला तलाक, तलाक...तलाक, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 09:25 PM IST

MP News: महिला का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें उसने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम समाज की महिला को व्हाट्सएप के माध्यम से तीन तलाक दिया गया है। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है संबंधित मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Triple Talaq case

पति ने व्हाट्सएप पर महिला को दिया तीन तलाक

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की रहने वाली एक महिला का निकाह 2021 में खजराना के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। इस निकाह में दोनों परिवारों की रजामंदी भी थी। महिला का आरोप है कि निकाह के तुरंत बाद पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके आकर रहने लगी। हालांकि, यहां भी पति लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा।

End of Feed