MP: बलात्कार के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली थी कठोर चीज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 29, 2023, 08:07 PM IST

MP Minor Girl Rape Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में 12 साल की लड़की से बलात्कार और क्रूरता के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया।

MP Minor Girl Rape Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में 12 साल की लड़की से बलात्कार और क्रूरता के आरोपी दो लोगों को घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार और अतुल भदोलिया के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं और मैहर शहर में एक मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के साथ काम करते थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन कमिटी ने दोनों को हटा दिया। सरकार की तरफ से कहा गया कि सतना जिले के मैहर में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज दोनों आरोपियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया।

Satna rape case,  minor girl rape, bulldozer at rape accused house

सतना रेप के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों के घर अवैध रूप से बने पाए गए। पुलिस के उपविभागीय अधिकारी (SDOP) लोकेश डाबर ने कहा कि मैहर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शुक्रवार को दोनों व्यक्तियों के परिवारों को नोटिस जारी कर उनकी जमीन और इमारतों से संबंधित दस्तावेज मांगे। उन्होंने कहा कि उदयपुर के विदिशा जिले में भदोलिया का घर गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सरकारी जमीन पर बनाया गया था जबकि मालियान टोलानई बस्ती में रवींद्र कुमार का घर बिना अनुमति के बनाया गया था।

End of Feed