फिल्मी अंदाज में मर्डर... दोस्त के घर ही दफन मिला लापता बीजेपी कार्यकर्ता, 6 घंटे की खुदाई के बाद मिली लाश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:12 AM IST

केरल में बीजेपी कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा का शिकार होते रहे हैं। इस बार भी जब मृतक गायब हुआ तो राजनीतिक हत्या की ही आशंका हुई, लेकिन जब लाश मिली तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

केरल में फिल्मी अंदाज में एक हत्या का मामले सामने आया है। बीजेपी के एक कार्यकर्ता की लाश उसके ही दोस्त के यहां जमीन के नीचे दफन मिली है। जहां लाश को दफन किया गया था, वहां प्लास्टर कर दिया गया था। ताकि लाश का पता न चल सके।

kerala bjp worker

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फोटो- @pixabay)

पुलिस ने बताया कि केरल के कोट्टायम जिले में एक लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव एक घर के फर्श के नीचे से बरामद किया गया। 43 वर्षीय बिंदु कुमार 26 सितंबर से लापता थे। उनके परिवार ने 28 सितंबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा कर उन्हें खोजने की गुहार लगाई थी।

End of Feed