कन्नौज में सिरफिरे आशिक का तांडव; सौतेले बेटे को तमंचे के दम पर बनाया बंधक, 6 घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया

कन्नौज के छिबरामऊ में शुक्रवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी के घर में घुसकर सौतेले बेटे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। आरोपी दीपू अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद पर अड़ा रहा और बच्चे की जान लेने की धमकी देता रहा। करीब छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया और घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया।

Kannauj: कन्नौज के छिबरामऊ की काशीराम कॉलोनी शुक्रवार दोपहर उस समय दहल गई जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पत्नी के घर में घुसकर अपने सौतेले बेटे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। आरोपी बार-बार बच्चे की जान लेने की धमकी देता रहा और प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरी कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। समझते हैं मामला।

kannauj crime

घायल आरोपी का चल रहा इलाज

4 माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, छिबरामऊ के सलेमपुर निवासी दीपू काशीराम कॉलोनी में रहने वाली विधवा अर्चना पर आ गया था। अर्चना अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और करीब चार महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद अर्चना उससे अलग होकर बच्चों के साथ रहने लगी, जिससे दीपू बौखलाया हुआ था।

End of Feed