Murder on Camera: प्रेमिका से उसके घर पर मिलने की सजा, पीट-पीटकर हत्या, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 10:58 PM IST

Murder caught on camera:केरल के त्रिशूर में प्रेमिका से उसके घर पर मिलने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना का वीडियो सामने आया है।

मोरल पुलिसिंग की एक चौंकाने वाली घटना में, केरल के त्रिशूर में अपनी प्रेमिका के घर गए एक व्यक्ति को एक गिरोह ने पीट-पीट कर मार डाला, यह घटना 18 फरवरी को हुई थी। यह घटना एक मंदिर के पास लगे कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की पहचान 33 वर्षीय सहर के रूप में हुई है, पीड़ित ने मंगलवार को अंतिम सांस ली, उसका इलाज त्रिशूर के एक अस्पताल में चल रहा था।

बस चालक पर लोगों के एक गिरोह ने बेरहमी से हमला किया था चेरपू के 33 वर्षीय व्यक्ति पर 18 फरवरी को हमला किया गया था। आधी रात को गुंडे सहर को उसकी महिला मित्र के घर से बाहर खींच ले गए। पुलिस के मुताबिक सहर अपनी महिला मित्र का फोन आने के बाद उसके घर पहुंचा था। राहुल, बिजिथ, विष्णु, बीनू, अरुण, अभिलाष के रूप में पहचाने गए छह आरोपी घर के पास पीड़ित के आने का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed