Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक युवती का ब्वॉयफ्रेंड था, जिसकी पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन इलाके के पन्ना नाके के पास की है।
छतरपुर में युवती की गोली मारकर हत्या।
घटना की जानकारी होती है पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि एक किराए के कमरे में युवती की लाश मिल है। घर के नीचे से युवती की स्कूटी भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर की है। आरोपी लड़के ने युवती को मिलने के बहाने अपने रूप पर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
