Lucknow Love Jihad Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शख्स ने मुस्लिम पहचान छुपाकर पहले उससे शादी की और फिर इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाने लगा। मना करने पर उसे कभी सिगरेट से जलाता तो कभी खौलते हुआ तेल फेंक देता।
लखनऊ में लव जिहाद का मामला आया सामने
बताई थी हिंदू पहचान
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का असली नाम चांद मोहम्मद है। उसने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर, खुद को हिंदू बताकर धोखे से उससे शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया कि चांद मोहम्मद, सनी मौर्य बनकर उससे मिला था। उसने उसे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर घर से भगा ले गया।
दरिंदगी की हद पार
महिला ने दावा किया कि शादी के बाद चांद मोहम्मद का असली रूप सामने आया। जब वो गर्भवती हुई तो लात मारकर पति ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसपर इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाया जाने लगा। इनकार करने पर महिला के साथ दरिंदगी की गई। उसकी पिटाई की गई, सिगरेट से जलाया गया और तो और अप्राकृतिक सेक्स के लिए भी मजबूर किया गया। महिला ने यह भी दावा किया कि उसे शिकायत करने पर रिश्तेदारों द्वारा बलात्कार करवाने की भी धमकी दी गई थी।
ऐसे सामने आया मामला
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वो घर से भागकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास करती, तो पति उसे कमरे में बंद कर देता और उसकी पिटाई करता। महिला ने अपनी दरिंदगी की कहानी किसी तरह से वन-स्टॉप सेंटर तक पहुंचाई। जिसके बाद उसे बचाया जा सका। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है।
