नौकरी दिला दूंगा चलो...हिंदू महिला को फंसा कराने लगा धर्म परिवर्तन, नमाज पढ़ने को किया मजबूर; तीन गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 11:24 AM IST

Karnataka Love Jihad: कर्नाटक में लवजिहाद के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने एक हिंदू महिला को पहले फंसाया और फिर उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने की भी कोशिश की।

Karnataka Love Jihad: देश में इन दिनों जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई लव जिहाद के मामलों में हिंदू लड़कियों को जान से हाथ भी धोना पड़ गया है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है।

karnataka love jihad

कर्नाटक में लव जिहाद का मामला आया सामने (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कर्नाटक में पुलिस ने तीन मुस्लिम धर्म के लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पहले एक हिंदू महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका यौन शोषण भी किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

End of Feed