जयपुर-मुंबई ट्रेन हत्याकांड: ऑटोमेटिक हथियार से हत्या की, वीडियो बनवाए, नफरती भाषण दिए, RPF कांस्टेबल चेतन सिंह ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 2, 2023, 08:37 AM IST

Jaipur Mumbai Train Shooting Update: जयपुर-मुंबई ट्रेन में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल चेतन सिंह ने 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। यहां जानिए उसने कैसे अपने सहकर्मी टीका राम मीना और तीन यात्रियों को गोली मारी।

Jaipur Mumbai Train Shooting Update: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल चेतन सिंह जिसने सोमवार तड़के जयपुर-मुंबई ट्रेन में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच कर रहे GRP के एक अधिकारी ने बताया कि उसने एक पीड़ित को गोली मारने से पहले दो कोच से पेंट्री कार तक चलने के लिए गनप्वाइंट पर ले गया। 33 साल के चेतन सिंह पर महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में सीनियर आरपीएफ सहकर्मी टीका राम मीना और तीन यात्रियों को गोली मारने के लिए अपने स्वचालित हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप है। न्यूज एजेसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने ट्रेन के बी2 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री सैयद एस को बंदूक की नोक पर पेंट्री कार तक चलने के लिए मजबूर किया। जहां उन्होंने उसे गोली मार दी। वे पेंट्री कार तक पहुंचने से पहले कोच, बी2 और बी1 को पार कर गए। पीड़ितों की प्राइमर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, ASI को चार गोली मारी गई थी, 1 यात्री को 3 गोली और 2 यात्री को 2-2 गोली। पीड़ितों को सिर और छाती में गोली मारी गई। वाइटल ऑर्गन्स से खून ज्यादा बहने और डैमेज से सभी की मौत हो गई।

Jaipur Mumbai Train Shooting Update

जयपुर मुंबई ट्रेन हत्याकांड का आरोपी चेतन सिंह (तस्वीर-PTI)

पुलिस के अनुसार ट्रेन के वैतरणा स्टेशन पार करने के कुछ मिनट बाद चेतन सिंह ने सबसे पहले सीनियर सहकर्मी मीना को गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी डिब्बे में 60 वर्षीय अब्दुल कादरभाई नामक यात्री की हत्या कर दी। फिर उसने चार डिब्बों को पार किया और बाद में दो और यात्रियों को मार डाला। पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद चेतन सिंह ने अपने हमले वाले हथियार को बगल की सीट पर झुका दिया और मुसलमानों को निशाना बनाते हुए नफरत से भरा भाषण शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने यात्रियों से मीडिया के लिए अपने फोन पर रिकॉर्ड करने के लिए कहा।

End of Feed