निगमबोध घाट, 8.30 से 9 का वक्त, दिन 10 फरवरी, साहिल गहलोत बोला, हां- निक्की को मार डाला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 16, 2023, 11:25 AM IST

निक्की यादव हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि साहिल ने कबूल किया है कि उसने निक्की की हत्या की थी।

निक्की यादव ने साहिल गहलोत में प्यार, सहारा और उम्मीद देखी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वो हमसफर समझ रही थी वो उसका कातिल बन जाएगा। निक्की यादव अब इस दुनिया में नहीं है, अब सिर्फ उसकी यादें हैं। इन सबके बीच साहिल गहलोत ने बताया कि उसने कब, कहां निक्की को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के मुताबिक साहिल ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। साहिल का कहना है कि 9 फरवरी की रात कई घंटों तक वो इधर उधर घुमते रहे। 10 फरवरी, सुबह साढ़े आठ से 9 के बीच दिल्ली के निगमबोध के घाट पार्किंग लॉट में निक्की को मार डाला।

nikki yadav_sahil gehlot

10 फरवरी को दिल्ली में निक्की यादव की हुई थी हत्या

ताकि ना मिले सबूत

सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल ने निक्की के साथ अपने सभी व्हाट्सऐप चैट को डिलीट कर दिया ताकि किसी तरह का सबूत ना रहे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उत्तमनगर, निजामुद्दीन और कश्मीरी गेट तक लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने निक्की के पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। बता दें कि निक्की यादव उत्तम नगर में परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

End of Feed