पति या दलाल? दोस्त के साथ पत्नी को सोने के लिए करता था मजबूर, वीडियो बनाकर फिर दूसरे के सामने देता परोस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 11:38 PM IST

पति की आदतों से तंग आकर पत्नी ने अब पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और उन दोस्तों की भी तलाश कर रही है, जो महिला के साथ संबंध बनाने के लिए घर पर आते थे।

आजकल रोज ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्ते शर्मसार होते दिख रहे हैं। कभी किसी मासूम को उसके ही अपने घर वाले हवस का शिकार बना लेते हैं तो कभी कोई पति, अपनी ही पत्नी को दूसरे के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है।

bhagalpur rape

पत्नी को दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर करता था पति

क्या है मामला

बेंगलुरु में एक महिला पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति, अपने दोस्तों के साथ उसे सोने के लिए मजबूर करता है। उसके दो दोस्त हैं, जिसके साथ सोने के लिए उसका पति मजबूर करता है। इसका वीडियो भी वो बनाता है। संबंध के दौरान का वीडियो देखकर उसका पति बहुत खुश होता है। वो अब अपने पति के साथ नहीं रह सकती है, उसके पति से पुलिस किसी तरह से उसे बचा ले।

End of Feed