Jharkhand Crime: हजारीबाग में डेंटल डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर देकर मारा फिर काट ली अपनी कलाई की नस

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 10:51 PM IST

Hazaribagh Jharkhand Crime news: पीड़ित के रिश्तेदारों ने बताया कि तभी चिकित्सक वहां पहुंचा और दोनों बेटियों के लिए उपहार खरीदने के बहाने उन्हें अपने साथ ले गया, पुलिस ने बताया कि हालांकि वह उन्हें अपने आवास पर ले गया, जहां अपराध को अंजाम दिया।

Hazaribagh Jharkhand Crime news: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार दोपहर 40 वर्षीय एक दंत चिकित्सक ने अपनी दो बच्चियों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, और पारिवारिक कलह को इसका कारण बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शहर के विष्णु पुरी इलाके में राजकुमार ने अपनी दो बेटियों 8 साल की अनवी राज और 5 साल की आध्या राज को जहर देने के बाद अपनी कलाई की नस काट ली।

Hazaribagh Jharkhand Crime news

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि कुमार की 35 साल की पत्नी चांदनी देवी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने तीन बच्चों के साथ शहर के कुम्हारटोली स्थित मायके गई थी। उनके साथ दो बेटियों के अलावा उनका तीन वर्षीय बेटा रंजीत भी था।

End of Feed