Murder News: एक पिता, जब अपनी बेटी के साथ सुसराल में हो रहे अत्याचार से परेशान हो गया, तो एक दिन वो दामाद पर बरस पड़ा। जमकर डांटा और बात जब बढ़ी तो एक थप्पड़ भी मार दिया। इस थप्पड़ से दामाद ऐसा खफा हुआ कि उसने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
दामाद ने की ससुर की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
नूंह में ससुर की हत्या
ये घटना हरियाणा के नूंह जिले की है। मृतक के बेटे ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आरोप के अनुसार नूंह के ढाडोली कलां गांव के रहने वाले सोहराब ने रेहना गांव में अपनी बेटी की शादी शाहिद से की थी।
पत्नी के साथ नहीं थे अच्छे संबंध
शाहिद और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी। जिसके बाद एक दिन शाहिद अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंच गया। यहीं सुसर के साथ उसकी कहा सुनी हो गई।
ससुर ने दामाद को मारा थप्पड़
दामाद और ससुर के बीच जब विवाद बढ़ा को सोहराब ने शाहिद पर हाथ उठा दिया। शाहिद को एक थप्पड़ मार बैठा। इस थप्पड़ के बाद मामला और बढ़ गया। दामाद ऐसा भड़का कि इसका बदला लेने की धमकी दे डाली। उस समय तो शाहिद चला गया।
थप्पड़ का बदला
मृतक के बेटे के अनुसार इसके बाद शाहिद रात में अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और ससुर पर हमला बोल दिया। सोहराब को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शाहिद वहां से दोस्तों के साथ फरार हो गया।
