Gurugram: पैसों के झगड़े में हुई खौफनाक वारदात; ऑटो चालक ने प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर की हत्या

गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऑटो चालक को उसकी गर्भवती लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला द्वारा पैसों को लेकर लगातार दबाव डालने पर यह कदम उठाया। घटना की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऑटो चालक को उसके गर्भवती लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा गर्भावस्था से जुड़ी जरूरतों के लिए बार-बार पैसे मांगने के चलते आरोपी ने यह अपराध किया। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को साझा की।

Auto Driver Arrested for Killing Pregnant Live-in Partner

गर्भवती लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली 28 वर्षीय अंगूरी थी। उसका क्षत-विक्षत शव बुधवार को डूंडाहेड़ा गांव में उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। अंगूरी सात महीने की गर्भवती थी। आरोपी 30 वर्षीय अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अनुज ने बताया कि 31 अक्टूबर को पैसों को लेकर उसके और अंगूरी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान उसने उसे गला घोंटकर हत्या कर दी।

End of Feed