अवैध संबंध का शक, 200KM की यात्रा और फिर बस में ही काट दी पत्नी की गर्दन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 21, 2022, 07:39 PM IST

गुजरात में हुई इस घटना में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो तबतक बस में ही बैठा रहा, जबतक पुलिस नहीं आ गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या अवैध संबंध के शक में की है।

गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां एक पति ने सवारियों से भरी बस में ही पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी को मारने के बाद वो बस में ही बैठा रहा। जब पुलिस आई तो उसने पहले आरोपी को वहां हटाया फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

murder in gujarat

गुजरात में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

अवैध संबंध का शक

आरोपी की पहचान अमृत राठवा के रूप में हुई है। आरोपी गुजरात पुलिस में है और सूरत जिले में तैनात है। उसे अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध में थी। इसलिए उसने हत्या की प्लानिंग की और फिर उसे अंजाम दे दिया।

End of Feed