प्रेमी बना दरिंदा! चार दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को बनाया गैंगरेप का शिकार; तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Jharkhand Crime: झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत का गला घोंटने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। जहां दरिंदों ने एक लड़की को सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया। इस घटना के बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना रात के करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Ranchi: झारखंड के रांची जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

gangrape in Ranchi

रांची में लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटना सात मई को रात करीब 11 बजे रांची शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।

End of Feed