UP: गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो अमेठी DM कार्यालय पहुंच करने लगी आत्मदाह, पुलिस की थ्योरी में महिला ही गुनेहगार!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 10:54 PM IST

UP: घटना अमेठी के शुकुल बाजार थाना इलाके की है। एक महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप हुआ है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

UP: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जब एक गैंगरेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वो डीएम ऑफिस के सामने ही आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस की थ्योरी में महिला ही गुनेहगार दिख रही है।

gangrape amethi

अमेठी में गैंगरेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश (प्रतीकात्मक फोटो)

महिला का आरोप

घटना अमेठी के शुकुल बाजार थाना इलाके की है। एक महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप हुआ है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से वो परेशान होकर डीएम कार्यालय पहुंची जहां, उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले की महिला अपने आप को आग लगा पाती, वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही श्रवण कुमार, गोपाल यादव और सूरज यादव ने शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जिसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

End of Feed