बाप बना हैवान, पंजाब के खन्ना में अपनी ही दो बेटियों का किया बलात्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 02:57 PM IST

कड़े कानून के बावजूद बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के खन्ना में बाप ने अपनी दो बेटियों के साथ बलात्कार किया।

चंडीगढ़: पंजाब के खन्ना में एक पिता ने मानवता को शर्मसार कर दिया। उसे अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Daughter rape

पंजाब के खन्ना में एक बाप ने दो बेटियों का रेप किया।

हैरान कर देने वाली घटना तब सामने आई जब एक पड़ोसी ने आरोपी शख्स को अपनी ही 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) करते देखा। बाद में महिला ने लड़की से संपर्क किया और अकेले में बात की। बच्ची ने पूरी बातें बताई और पुष्टि की कि उसके बाप ने उसके साथ बार-बार छेड़छाड़ की।

End of Feed