IPS से दोस्ती कौन नहीं करना चाहेगा...चायवाले ने इसी को बनाया हथियार और कई लड़कियों को लूट लिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:05 AM IST

दिल्ली की एक महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर बाहरी दिल्ली की साइबर सेल ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि विकास ने आईपीएस बनकर उससे 25 हजार रुपये लिए थे। महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में सिर्फ आठवीं पास चाय बेचने वाले एक लड़के ने ऐसा जाल बिछाया कि उसकी जाल में 50 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां फंसती चली गईं। एक बाद एक उसने कई को शिकार बना डाला। जब एक महिला डॉक्टर ने उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास की, तब जाकर इस चायवाले की हकीकत सामने आई।

fake ips

दिल्ली में फर्जी IPS गिरफ्तार

कौन है ये ठग

आरोपी विकास मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। उसने आठवीं तक की पढ़ाई की है। रोजी-रोटी की तलाश में वो दिल्ली आया था और मुखर्जी नगर में चाय बेचने लगा। इस इलाके में सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की भरमार है और यही छात्र उसके पास चाय पीने के लिए आते थे। उसने यहीं पर दिमाग लगाया और खुद को सोशल मीडिया पर IPS बना लिया।

End of Feed