नगांव (असम) : पूर्वोत्तर राज्य असम के नगांव जिले में 11 साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बाप ने किया बेटी का रेप
टीओआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिता बेटी का रेप करने के बाद घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर, लड़की की मां ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया, लेकिन उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उसने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर, स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और अधिकारी को सूचित किया।
शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
