Delhi Police के ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

दिल्ली पुलिस के ASI के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है, उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, इस केस में सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दिल्ली के सिविल लाइंस थाने के बैरक में आत्महत्या का केस सामने आया है, दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, मृतक एएसआई का नाम विजय कुमार है और वो दिल्ली पुलिस के सिविल लाइंस थाने के बैरक में तैनात था, इस मामले की जांच की जा रही है।

Delhi Police ASI Suicide

दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई साल 1994 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था, इस दुखद घटना की जानकारी परिवार को दी गई है।

End of Feed