Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपने लिव-इन पार्टनर (Live in partner) की कथित तौर पर हत्या (Murder) करने और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने तथा उन्हें फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफ़ताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर मे रखा जिसके लिए आफ़ताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक घर मे रखा, रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फ़ेंक कर आ जाता था।
लिव इन में रहते थे दोनों
घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़की का नाम श्रद्धा है। 26 साल की श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं जहां उनकी मुलाकात पूनावाला से हुई। दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और वो आफताब के साथ लिव इन में रहने लगे। बताया जा रहा है की लड़की के परिवारवाले इन दोनो के रिश्ते से नाखुश थे इसी के कारण दोनो दिल्ली के महरौली आकर किराए के मकान में रहने लगे।जब लबे समय तक श्रद्धा की खबर परिवारवालों को नही मिली तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके तुरंत बाद, श्रद्धा ने अपने परिवार के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान बेटी को देखने दिल्ली आए थे। जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उसमें ताला लगा था। उसने महरौली पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
