Delhi Acid Attack: ब्रेकअप नहीं हुआ बर्दाश्त, ऐसे रची एसिड अटैक की पूरी प्लॉनिंग, यूं दिया अंजाम-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 15, 2022, 05:22 PM IST

Delhi Acid Attack planning: दिल्ली एसिड अटैक मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी ब्रेकअप को सहन नहीं कर पाया और भयानक प्लॉनिंग रच डाली, इस मामले की पड़ताल में तमाम राज खुलकर सामने आ रहे हैं

KEY HIGHLIGHTS

  1. अरोड़ा और पीड़िता के बीच सितंबर से दोस्ती थी
  2. दोनों में मनमुटाव हो गया, जिसके कारण अरोड़ा ने उसपर हमला किया
  3. तेजाब हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है

Delhi Acid Attack update: दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए एसिड अटैक के मामले में लगातार गुत्थियां सुलझ रही है, ब्रेकअप को सहन न कर पाने वाले आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के चेहरे पर फेंकी थी एसिड, गौर हो कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं तेजाब हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है और लोग प्रतिबंध के बावजूद बाजार में तेजाब की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

End of Feed