दिल्ली में एक महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली, श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2023, 10:44 PM IST

delhi dead body pieces: दिल्ली के सराय काले खां इलाके में पॉलिथीन में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं, इस घटना के बाद से लोगों में सनसनी है वहीं पुलिस लाश की शिनाख्त में जुटी है।

delhi women murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक जघन्य क्राइम की घटना सामने आई है, बताते हैं कि सराय काले खां इलाके में पॉलिथीन में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं, इसमें खोपड़ी, कमर के नीचे का हिस्सा, कटा हुआ हाथ और हाथ का एक पंजा मिलने से सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत हो गई है।

delhi dead body pieces

प्रतीकात्मक फोटो

बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए, जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया,वहीं जब बदबू आने लगी तभी पुलिस को जानकारी दी गई, सराय काले खां बस स्टैंड के पास से लाश मिली पब्लिक ने पुलिस को फोन किया।

End of Feed