जब छोटी थी तब पिता ने किया था यौन शोषण- स्वाति मालीवाल ने बयां किया दर्द, कहा- कई रात बिस्तर के नीचे बिताई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 11, 2023, 05:39 PM IST

Swati Maliwal Sexually Assaulted: स्वाति मालीवाल इस समय दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष है और महिलाओं का सहायता करने के लिए चर्चित रही हैं। कई मामलों में वो विवादों में भी रही हैं। DCW में स्वाति मालीवाल का यह तीसरा कार्यकाल है। स्वाति मालीवाल 2015 से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।

Swati Maliwal Sexually Assaulted: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने अपने ही पिता पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता उनका यौन शोषण किया करते थे। यह घटना तब की है, जब वो छोटी थीं और पिता के साथ रहती थीं।

बिस्तर के नीचे कई रातें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को कहा कि जब वह बच्ची थीं तो अपने पिता के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। उन्हें जमकर पीटा जाता था। हाल ये होता था कि कई रातें वो बिस्तर के नीचे बिताती थीं।

End of Feed