एक अमरूद ने ले ली जान! दलित शख्स पर लगा चोरी का इल्जाम और लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 08:23 PM IST

घटना शनिवार को हुई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यूपी (UP) में एक दलित शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। शख्स पर आरोपियों ने अमरूद की चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे जमकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अलीगढ़ की है।

up dalit beaten

यूपी में दलित शख्स की हत्या

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जब खेतों से अपने घर की ओर लौट रहा था तो रास्ते में एक बाग मिला। जहां उसे रास्ते पर एक अमरूद गिरा हुआ दिखा, शख्स ने उसे उठा लिया और आगे बढ़ गया। थोड़ी दूर चलने पर बाग के मालिक ने उसके हाथ में अमरूद देखकर समझा कि वो चोरी करके आ रहा है। उन्होंने शख्स को रोका और उससे पूछताछ करने लगे।

End of Feed