Ex- गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने के लिए युवक ने भेजा पार्सल बम, स्पीकर में भरा था 2 किलो बारूद

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने के लिए एक शख्स ने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर के गर्लफ्रेंड के पति के पास भेज दिया।

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ गंडई जिले के खैरागढ़ (छुईखदान) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने के लिए एक शख्स ने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर के गर्लफ्रेंड के पति के पास भेज दिया। आपको बता दें कि 16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के पास दुकान में एक पार्सल पहुंचा बाहर से वह एक नया होम थिएटर लग रहा था और उस पर इंडिया पोस्ट का लोगो और विस्तृत पता लिखा हुआ था और उसको उठते ही अफ़सार खान को शक हुआ क्योंकि उसका वजन ज्यादा था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था अफसार खान पेशे से इलेक्ट्रीशियन है तो उन्होंने तुरंत उसको खोल कर देखा तो उसमें दो जिलेटिन की छड़े और तारों से जुड़ा डेटोनेटर निकला। पार्सल संदिग्ध होने पर अफसार खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी और इसके बाद पुलिस और बम स्कॉट मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया।

Chhattisgarh Crime

युवक ने भेजा पार्सल बम

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि ब्लास्ट करने के लिए अवैध रूप से लाया गया था। बारूद मास्टरमाइंड का नाम विनय वर्मा है जो IIT का स्टूडेंट है विनय वर्मा का शादी से पहले अफ़सार खान की पत्नी से अफेयर था बाद में युवती ने ब्रेकअप कर लिया ब्रेकअप और शादी करने से नाराज आरोपी ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर युवती के पति को मारने की साजिश रची। बम से उड़ाने की साजिश 7 लोगों ने रची थी। गंडई पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने सप्लायरों के ठिकानों पर छापामारी में 60 जिलेटिन की छड़े और दो डेटोनेटर बरामद किए है। जिलेटिन दुर्ग की अवैध रूप से पत्थर खदानों से लाया गया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट डेटोनेटर तक पहुंच कर विस्फोट कर देता और एक जोरदार ब्लास्ट होता।

End of Feed