Tamil Nadu BSP President: तमिलनाडु बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए थाउजेंड लैम्प्स अपोलो में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बसपा नेता पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।
तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष की हत्या
ये भी पढ़ें- Kerala: पत्नी की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया, दूसरी शादी कर चला गया इजरायल; 15 साल बाद हुआ खुलासा
तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष की हत्या
चेन्नई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के तमिलनाडु अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की आज शाम चेन्नई के पेरांबूर में उनके आवास के पास 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना सेम्बियम पुलिस क्षेत्राधिकार में हुई है।
रास्ते में मौत
दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय आर्मस्ट्रांग की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
