क्राइम

पश्चिम बंगाल में बड़ी वारदात, महिला और चार साल के मासूम को जिंदा जलाया

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की घटना में मृतकों की पहचान रुम्पा बीबी (30) और उनके चार साल के बेटे अयान शेख के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति शेख टुटा (40) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पश्चिम बंगाल में मां-बेटे को जिंदा जलाया।

Photo : iStock

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के नोतुंगित गांव में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला और उसके चार साल के बेटे को जलाकर मार डाला। इस घटना में मृतकों की पहचान रुम्पा बीबी (30) और उनके चार साल के बेटे अयान शेख के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति शेख टुटा (40) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इस घटना में शेख टुटा का बड़ा बेटा बच गया है। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां की चीख सुनकर उठे। बेटे ने बताया कि जिस कमरे में उनके माता-पिता और छोटा भाई सो रहे थे, उस कमरे की सड़क किनारे की खिड़कियां खुली थीं।

केरोसिन छिड़ककर लगाई आग

उन्होंने बताया कि वह आग में फंस गए और कमरे से केरोसिन की तेज गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि बाहर से आए कुछ बदमाशों ने खुली खिड़की से कमरे में केरोसिन छिड़का और फिर आग लगा दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दंपति और नाबालिग बेटे को कमरे से बाहर निकाला और उन्हें जल्दी से बोलपुर उप-विभागीय अस्पताल और फिर बर्दवान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए।

मां-बेटे की मौत

अस्पताल ले जाने के कुछ ही मिनटों बाद नाबालिग बेटे और उसकी मां की मौत हो गई। पिता का अभी इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं इस भयानक घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस हादसे में कोई व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं थी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article