​संभल में BJP नेता को लगाया जहरीला इंजेक्शन, 2004 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़े थे चुनाव

Sambhal BJP Leader Murder : 2004 में गुन्नौर विधानसभा सीट से उन्होंने भाजपा के टिकट पर सपा संस्थापक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह भाजपा में संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के पद पर थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे गुलफाम सिंह पशुओं की देखभाल के लिए घर में आराम कर रहे थे।

Sambhal BJP Leader Murder : संभल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता को कथित रूप से जहरीला इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई। सर्किल ऑफिसर (गुन्नौर) दीपक तिवारी ने कहा कि गुलफाम सिंह यादव (60) जुनवाई पुलिस स्टेशन के दफतारा गांव में अपने घर में बैठे थे तभी मोटरसाइकिल से आए तीन हमलावरों ने भाजपा नेता के पेट में इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में यादव को इलाज के लिए जब अलीगढ़ ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

gunnaur

यूपी के संभल में भाजपा नेता की हत्या।

सीओ ने कहा, 'पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है।' यादव लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे और पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। पुलिस को मौके से हत्यारों का हेलमेट और सिरिंज की निडिल मिली है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।

End of Feed