Bikaner News: राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर में डांडिया (Dandiya) कार्यक्रम के दौरान युवती से छेड़खानी का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। मनचलों के समूह ने युवक को कार्यक्रम से बाहर निकाला और फिर चाकू से ताबड़ तोड़ हमले (Knife Attack) कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक रेलवे ग्राउंड में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान कुछ युवकों ने वहां मौजूद युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी सका मधुसूदन नाम के युवक ने विरोध किया इसके बाद इन मनचलों ने मधुसूदन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
