बिहार में चोरों और बेईमानों के सामने सभी बेबस हैं। कभी पुलिस अधिकारी की पिस्टल चोरी हो जाती है, कभी रेलवे का इंजन तो कभी पुल। अब एक मास्टर साहब ने अलग ही लेवल का खेल खेला है। मास्टर साहब ने करोड़ों की सरकारी जमीन को आम लोगों को बेच दिया।
बिहार में एक टीचर ने बेच दी करोड़ों की जमीन
124 लोगों को बेची जमीन
मास्टर साहब का नाम संतोष महतो हैं। गोपालगंज के मांझा थाने के पास इन्होंने ऐसा खेल खेला है जिसमें अब कई अफसर नप चुके हैं। इन्होंने मांझा थाने के एक सरकारी स्कूल के पास की सरकारी जमान को 124 लोगों को बेच दिया है। इन जमीनों पर बकायदा खेती हो रही है।
नदी की थी जमीन
मास्टर साहब ने जिस जमीन को बेची थी, वो गंडक नदी के पास की जमीन थी। जो सरकारी थी। इस मामले में अफसरों के साथ भी मास्टर साहब की मिलीभगत की बात कही जा रही है। इस मामले में माझा प्रखंड के सीओ को उनके पद से हटा दिया गया है। जांच में भी कई अफसरों के नाम सामने आए हैं।
फर्जी काम को बना देता था असली
ऐसा नहीं है कि मास्टर ने लोगों से पैसे लेकर गलत जमीन दे दी हो। उसने बकायदा सरकारी जमीनों को जमाबंदी करवा देता था, रसीदें कटवा देता था। यही कारण था कि खरीददार भी उससे जमीन खरीदते रहे। मास्टर के यहां जब छापा पड़ा तो उसके घर से कई सरकारी दस्तावेज बरामद हुए। जमाबंदी के कागजात से लेकर, जमीन के नक्शे, सीओ की मुहर समेत कई ऐसी चीजें मिलीं, जिससे साफ हो जा रहा है कि इस खेल में मास्टर के साथ अधिकारी भी मिले हुए थे।
