Bihar: अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में सैंकड़ों राउंड फायरिंग, 4 की मौत और कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:09 PM IST

Bihar में बालू माफियाओं का आतंक लगातार जारी है। पटना में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में चार लोगों की मौत और कई घायल हो गए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बालू माफिया में सैकड़ों राउंड फायरिंग
  • अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में फायरिंग
  • गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, कई घायल

Bihar News: पटना के मनेर (Maner in Patna) के आमनाबाद कटेसर में अवैध बालू खनन (Illegal Mining) को लेकर लगातार हो रही गोलीबारी,गोलीबारी (Firing) में चार की मौत की खबर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। अवैध बालू खनन को लेकर इलाके में वर्चस्व के लिए दो गुट के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची पूरे घटना पर पुलिस कुछ भी बताने से अधिकारिक तौर पर इंकार कर रही है।

बिहार में लगातार बढ़ रहे हैं अपराध

आपको बता दें कि बिहार में लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। कुल समय पहले ही बिहार के बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गोली चलाने की वारदात आई थी। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने मटिहानी इलाके में हवा में गोलियां चलाईं।

13 सितंबर को बेगूसराय में अलग-अलग स्थान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने राहगीरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

End of Feed