Bihar: बच्चे के पेशाब करने पर भड़के पड़ोसी, महिला को पीट-पीटकर मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 01:12 PM IST

Bihar Crime: बताया जाता है कि मृतक महिला परिवार का एक बच्चे ने गुरुवार की रात पड़ोसी की एक खाली जमीन पर पेशाब कर दिया, जिससे पड़ोसी के परिजन नाराज हो गए। मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि महिला को पीट-पीटकर मार डाला।

Crime News Today: बिहार के बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में बच्चे के पेशाब करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, यह पूरा मामला बारुगाछी गांव का है। जहां एक बच्चे के पेशाब करने से नाराज पड़ोसियों ने उसके परिजनों की पिटाई कर दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Bihar Crime Woman Beaten

सांकेतिक तस्वीर। (साभार- Freepik)

एक खाली जमीन पर बच्चे ने कर दिया पेशाब

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान शाहीन परवीन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक महिला परिवार का एक बच्चे ने गुरुवार की रात पड़ोसी की एक खाली जमीन पर पेशाब कर दिया, जिससे पड़ोसी के परिजन नाराज हो गए।

End of Feed