Video: बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की लूट, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल

Ara Tanishq Jewellery Showroom Robbery: बिहार के आरा से बड़ी खबर सामने आई यहां स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ की बड़ी लूट हुई उसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हो गए हैं।

Ara Tanishq Jewellery Showroom Robbery Video: बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए तनिष्क ज्वेलरी शोरूम (Tanishq Jewellery Showroom Robbery) में धावा बोल दिया और वहां लूटपाट कर आराम से फरार हो गए, बताया जा रहा है कि करीब 25 करोड़ की बड़ी लूट हुई है।

Ara Tanishq Jewellery Showroom Robbery Video

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ की बड़ी लूट हुई

तनिष्क शोरूम के कर्मचारियों के मुताबिक, जब स्टॉक निकाला ही जा रहा था तभी सात से आठ अपराधी शोरूम पहुंच गए और हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों की संख्या सात से आठ बताई जा रही है। इनमें एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी मुंह खुला रखे थे।

End of Feed