बेंगलुरु: डांस मास्टर ने पूर्व प्रेमिका को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 2, 2023, 03:14 PM IST

महिला बेरोजगार है और पूर्वोत्तर बेंगलुरु में अपने माता-पिता के साथ रहती है। महिला और जॉर्ज तीन साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे।

Bengaluru Horror: बेंगलुरु में एक निजी स्कूल के डांस मास्टर ने अपने दो दोस्तों के साथ अपनी पूर्व प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के अंतरंग वीडियो और तस्वीरों से ब्लैकमेल करने के बाद एक साल में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पिछले हफ्ते 23 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर कोडिगेहल्ली पुलिस ने रविवार को 28-29 साल की उम्र के एंडी जॉर्ज, संतोष और शशि को गिरफ्तार किया। जॉर्ज विद्यारण्यपुरा का रहने वाला है और बाकी दोनों आसपास के इलाकों से हैं।

सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे

महिला बेरोजगार है और पूर्वोत्तर बेंगलुरु में अपने माता-पिता के साथ रहती है। महिला और जॉर्ज तीन साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। जल्द ही उन्हें प्यार हो गया। जॉर्ज महिला को अपने घर और दूसरी जगहों पर घुमाने ले जाता था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल फोन पर महिला के साथ अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया। वे जून 2021 तक रिलेशनशिप में थे। जॉर्ज की बुराइयां सामने आने के बाद महिला ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। तब जॉर्ज ने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और कई जगहों पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

End of Feed