Baghpat Triple Murder: बागपत के ट्रिपल मर्डर का खुलासा; पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाया केस

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया था। इमाम इब्राहिम की पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या ने सनसनी फैला दी, लेकिन पुलिस ने महज छह घंटे में इस जघन्य वारदात की गुत्थी सुलझा ली। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे किसी बाहरी अपराधी का नहीं, बल्कि मौलवी के ही दो नाबालिग छात्रों का हाथ था।

Baghpat Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को हुए ट्रिपल हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया था, लेकिन पुलिस ने महज 6 घंटे में वारदात का राजफाश कर दिया। सनसनी मचा दी। के पीछे किसी बाहरी अपराधी का नहीं, बल्कि इमाम के ही दो नाबालिग छात्रों का हाथ निकला है।

bhaghpat triple murder

घटनाक्रम बताते एसपी बागपत सूरज कुमार राय

मौलवी के परिवार की हत्या किसने की

पुलिस जांच में सामने आया कि बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले इमाम इब्राहिम की पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या को अंजाम किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मौलवी के ही दो नाबालिग छात्रों ने दिया था। शनिवार दोपहर गांगनौली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने इमाम इब्राहिम की पत्नी इसराना (30), बड़ी बेटी सोफिया (5) और छोटी बेटी सुमैया (2) के शवों को घर में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि हत्या हथौड़ा और धारदार हथियार से की गई थी।

End of Feed