ऑस्ट्रेलिया का मोस्ट वांटेड अपराधी दिल्ली में अरेस्ट, 1 मिलियन डॉलर का था इनाम

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 25, 2022, 02:22 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के मोस्ट वांटेड अपराधी राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। राजविंदर पर आरोप है कि उसने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक महिला की हत्या की थी और फरार हो गया था। राजविंदर सिंह की सुरागकशी के लिए क्वींसलैंड पुलिस ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। करीब चार साल के बाद उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।आरोपी राजविंदर की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस, सीबीआई और इंटरपोल के अधिकारी लगे हुए थे। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। राजविंदर क्वींसलैंड में अपराध को अंजाम देने के बाद भारत आ गया था।

End of Feed