दुबई में दिखा अशरफ का साला सद्दाम, विदेशों में निवेश हुई उगाही की कमाई !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 02:42 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को जब खंगाला गया तो पता चला कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि अशरफ का साला सद्दाम है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन(Shaista Parveen) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत 7वां केस दर्ज किया गया है, इससे पहले 6 केस दर्ज हैं। शाइस्ता को आईएस-27 गिरोह का सरगना माना गया है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जांच होने पर पता चला कि रेड कलर की कार के पास खड़ा शख्स अशरफ का साला सद्दाम (Ashraf Brother in law Saddam) है। सूत्रों के हवाले से-माफिया अशरफ के साले सद्दाम को लेकर यूपी पुलिस दुबई पुलिस(Dubai Police) से संपर्क कर जानकारी जुटाने में जुट गई है। दुबई पुलिस से संपर्क के लिए यूपी पुलिस गृह मंत्रालय से अप्रोच करेगी। सोशल मीडिया पर सद्दाम की वायरल तस्वीरों की जांच में पुलिस जुट गई है ।

दुबई में दिखा सद्दाम

कई एयरपोर्ट के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। माफिया अशरफ के साले सद्दाम की कई तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें वह दुबई में घूमता हुआ दिखाई दिया। अतीक और अशरफ(Atique Ahmed Ashraf Ahmed) की अवैध कमाई को सद्दाम दुबई में निवेश कराता था। सद्दाम के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने का काम किया जा रहा है। सद्दाम भी एक लाख का इनामी है, ऐसा माना जा रहा है कि सद्दाम के जरिए अतीक और अशरफ कंपनी काली कमाई को विदेशों में भी निवेश करती थी।सद्दाम ही लोगों को अशरफ से मिलवाता था, वो रंगदारी और आपराधिक साजिश को अंजाम देता था। यही नहीं उसके जरिए अतीक अहमद और अशरफ अहमद अपनी काली कमाई को विदेश में खपाने का काम करता था।

End of Feed