Hyderabad: केपीएचबी (KPHB) में कहासुनी के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाली गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Police) ने कहा कि शख्स को गहरी चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। आरोपी गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ 6 महीने से भी अधिक समय से रिलेशनशिप (Relationship) में हैं। गर्लफ्रेंड ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया था। दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
डेट पर ब्वॉयफ्रेंड को लेट पहुंचना पड़ा भारी।
केपीएचबी पुलिस ने कहा कि दोनों ने एक रेस्तरां में मिलने का प्लान बनाया था, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जब ब्वॉयफ्रेंड दो घंटे से अधिक देर के बाद पहुंचा तो आरोपी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर नशे में धुत ब्वॉयफ्रेंड ने उसे थप्पड़ मार दिया।
नशे में धुत ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारा थप्पड़
इसके बाद आरोपी गर्लफ्रेंड ने अपने पास रखे क्राफ्ट नाइफ को बाहर निकालकर अपने बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। हमले से ब्वॉयफ्रेंड की गर्दन पर गहरा घाव लगा और फिर वहां मौजूद स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाया। ब्वॉयफ्रेंड की शिकायत के आधार पर आरोपी गर्लफ्रेंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
