प्यार में पहले जीने मरने की कसमें खाई और फिर बात जब अंग्रेजी की आई तो टूट गई शादी, खत्म हो गई दीवानगी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 15, 2024, 09:15 PM IST

शादी से पहले शख्स ने कभी लड़की से अंग्रेजी को लेकर लड़ाई नहीं की। जब शादी हुई और लड़की, लड़के के यहां पहुंची तो इसे लेकर विवाद होने लगा। लड़का साउथ से था, वो अंग्रेजी बोलता था, लड़की की अंग्रेजी उतनी अच्छी थी नहीं, इसलिए वो न तो अंग्रेजी अच्छे से समझ पाती थी न बोल पाती थी।

कहते हैं कि प्यार में कोई बंधन नहीं देखा जाता है, न जाति, न अमीर-गरीब, न रंग, न देश...। इश्क में डूबे प्रेमी सबकुछ छोड़कर एक दूजे के हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें प्यार के समय तो सबकुछ ठीक था, मोहब्बत की नगरी आगरा में एक युवक और युवती की आंखें चार हुईं और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार में ऐसे डूबे कि दोनों ने शादी कर ली, प्यार तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शादी के बाद बात बिगड़ी और शादी टूट गई। वजह अंग्रेजी बनी।

love'

अंग्रेजी न आने के कारण शादी टूटी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed