आफताब ने उगला सच! जंगल में सिर फेंका तो आरी ऑफिस के पास, चाइनीज चौपर से श्रद्धा के किए टुकड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 03:55 PM IST

आफताब ने श्रद्धा की लाश को काटने के लिए चाइनीज चॉपर का उपयोग किया था। इसी चॉपर से उसने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काटा था। जिसके बाद लाश के हर टुकड़ों को महरौली जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था, ताकि शव का पता ही नहीं चल सके।

आफताब (Aftab) पर धीरे-धीरे पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। नार्को टेस्ट (Narco Test) और पोस्ट नार्को टेस्ट से श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) की कई सच्चाई सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो आफताब ने पुलिस को बता दिया है कि उसने श्रद्धा की खोपड़ी को कहां फेंका है। इस मामले में अभी तक इसका पता नहीं चला था, जिसे लेकर पुलिस परेशान थी।

महरौली में फेंका खोपड़ी

सूत्रों की मानें तो आफताब ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की सिर की खोपड़ी को उसने महरौली के जंगल में फेंका है। वहीं श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए उसने चाइनीज चॉपर का इस्तेमाल किया था। लाश को काटने के बाद आरी को उसने गुरुग्राम के ऑफिस के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

End of Feed