आफताब ने कत्ल की साजिश हिमाचल में रची और अंजाम दिल्ली में दिया, गुस्से में नहीं बल्कि प्री-प्लांड थी श्रद्धा की हत्या!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 24, 2022, 08:37 PM IST

आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने की प्लानिंग काफी पहले बना ली थी। उसकी हत्या करने के बाद आफताब ने लाश फेंकने के लिए जंगल का चयन भी पहले कर लिया था। उसने महरौली जंगल में रेकी भी की थी। जहां आफताब ने लाश के 35 टुकड़ों को फेंका था।

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस के सूत्रों की मानें तो हत्या की प्लानिंग आफताब (Aftab) ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही कर लिया था। सारी प्लानिंग करने के बाद ही वो श्रद्धा को लेकर दिल्ली पहुंचा था। साथ ही जिस जंगल में लाश को फेंकना था, उसकी रेकी भी पहले ही कर ली थी।

shraddha murder mystery

श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाने से पहले जंगल की आफताब ने की थी रेकी

पुलिस ने पुष्टि की है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने महरौली में मकान किराए पर लेने से पहले इलाके का मुआयना किया था। महाराष्ट्र पुलिस को श्रद्धा का पत्र मिलने के बाद, पुलिस आफताब के इस दावे पर विश्वास करने को तैयार नहीं है कि गुस्से में यह हत्या की गई थी।

End of Feed