आफताब की 1 नहीं, 2 नहीं, 3 नहीं, 20 से ज्यादा थीं गर्लफ्रेंड, श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 17, 2022, 10:57 AM IST

Shraddha murder case : श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड नहीं थी बल्कि 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं। उसने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या गला घोंटकर की थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आफताब पूनावाला से पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
  • हर गर्लफ्रेंड से संपर्क करने के लिए नया सिम इस्तेमाल करता था।
  • ज्यादातर लड़कियों से उसके संपर्क में डेटिंग एप से आई थीं।

Shraddha murder case : लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walkar) की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla)से पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक नहीं दो नहीं बल्कि 20 से ज्यादा महिला मित्र रही हैं। हर महिला मित्र से संपर्क करने के लिए वह नया सिम इस्तेमाल करता था। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक उसकी 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड रही हैं। सिर्फ अपने नाम पर ही नहीं बल्कि कई अन्य लोगों के नाम पर भी उसने सिम कार्ड लिए थे। उसने बताया कि ज्यादातर महिलाएं उसके संपर्क में डेटिंग एप से आई थीं। श्रद्धा की हत्या के बाद पुराना मोबाइल फोन आरोपी ने ओएलएक्स पर बेचा था।

मामले में डीएनए और नार्को होगा टेस्ट

आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट होगा। जांचकर्ताओं के अनुसार, पूनावाला अपने बयान बदल रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, लिहाजा नार्को टेस्ट की जरूरत है। शव के अब तक बरामद 13 हिस्सों के डीएनए विश्लेषण के लिए श्रद्धा वॉकर के पिता के ब्लड के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।

End of Feed