Delhi Murder & Suicide: दिल्ली में एक शख्स ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की, फिर खुद लगा ली फांसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2024, 11:16 PM IST

दिल्ली में हत्या और आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और इसके बाद अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक शख्स ने अपनी पत्नी और इसके बाद अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया
  • इन सभी के शव के बारे में इनके बेटे के जरिए पता चला जो काम के बाद अपने घर लौटा
  • शख्स अजय पंखे से लटकता हुआ मिला उसका शव लहूलुहान अवस्था में दिखा

दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और इसके बाद अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फिर उस शख्स ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इन सभी के शव के बारे में इनके बेटे के जरिए पता चला, जो काम के बाद अपने घर लौटा था।

End of Feed