IIT गुवाहाटी में 20 साल के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

IIT Guwahati: IIT Guwahati में एक 20 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया।

IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी में एक 20 वर्षीय छात्र की आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आईआईटी गुवाहाटी में एक 20 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र बुधवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। सूत्रों ने बताया कि छात्र का शव बुधवार रात सुरक्षा गार्डों को मिला, जब उसका रूममेट बाहर था। पुलिस ने कहा कि उसके कमरे से एक नोट भी बरामद किया गया है और उसे फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

IIT Guwahati

आईआईटी गुवाहाटी में छात्र ने की आत्महत्या

बिहार के रहने वाले छात्र के परिवार ने संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी मौत की जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उन्हें संदेह है कि छात्र ने तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं और शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed