8 साल में 15 मर्दों ने 13 साल की बच्ची को बनाया दुल्हन, हवस और पैसे के खेल में कई मासूमों की जिंदगी हो गई बर्बाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 09:44 PM IST

रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की को ​2015 के बाद से कम से कम 15 मर्दों को बेचा गया है। इन मर्दों की उम्र 30-45 वर्ष तक थी। इसे पहली बार तब बेचा गया जब इसकी उम्र 13 साल की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात पुलिस ने किया है इस मामले का खुलासा
  • मानव तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • पीड़ित लड़की की तलाश है जारी

गुजरात (Gujarat) से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मासूम को हवस और पैसे के खेल में इतनी बार बेचा गया, उसे दुल्हन बनाया गया कि उसकी जिंदगी नर्क हो गई। गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें इस मासूम भी फंसी हुई है।

End of Feed