LIVE

IND vs ZIM 1st ODI Highlights: धवन और गिल के तूफान में उड़ी जिंबाब्वे टीम, भारत ने 10 विकेट से जीता पहला वनडे

India vs Zimbabwe 1st ODI Highlights: भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहला वनडे शानदार अंदाज में अपने नाम किया। भारत को 190 रन का लक्ष्य मिला था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 18, 2022, 18:49 IST
Follow on Google News
IND vs ZIM 1st ODI Highlights: धवन और गिल के तूफान में उड़ी जिंबाब्वे टीम, भारत ने 10 विकेट से जीता पहला वनडे
Photo Credit: Twitter

भारत ने जिंबाब्वे दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने गुरुवार को पहले वनडे में जिंबाब्वे को 10 विकेट से धूल चटाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली जिंबाब्वे टीम ने 190 रन टारगेट दिया, जिसे भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (81*) और शुभमन गिल (82*) ने दमदार बल्लेबाजी की। धवन ने 113 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए जबकि गिल ने 72 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और 1 छक्का ठोका। बता दें कि जिंबाब्वे ने 29 एक्स्ट्रा रन दिए।

भारत ने की कसी हुई गेंदबाजी

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामना जिंबाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। जीत के लिए भारत को 190 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। वहीं एक सफलता मोहम्मद सिराज के हाथ लगी। 

जिंबाब्वे 31 रन पर गंवाए 4 विकेट

जिंबाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए पहले वनडे में 190 रन का लक्ष्य मिला है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे के शुरुआत बेहद खराब रही थी। महज 31 रन के स्कोर पर जिंबाब्वे ने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान चकाबवा ने एक छोर संभाल लिया था। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। 110 रन तक पहुंचते पहुंचते जिंबाब्वे ने 8 विकेट गंवा दिए थे। 

इवांस और नागरवा ने टीम को उबारा
ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों ब्रैड इवांस और रिचर्ड नागरवा ने मोर्चा संभाला और नौवें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन की साझेदारी करके टीम को सस्ते में ढेर होने से बचा लिया। नागरवा को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। नागरवा ने 42 गेंद में 34 रन की पारी खेली। वहीं इवांस 29 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। विक्टर नायागुची को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर अक्षर पटेल ने 189 रन पर मेजबान टीम की पारी का अंत कर दिया। जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रेगिस चकाबवा ने 35 रन बनाए।


दोनों टीमों की एकादश

भारत: केएल राहुल(कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

जिंबाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेज्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

AUG 18, 2022 18:47 IST

भारत को मिली शानदार जीत

भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से विजयी परचम फहराया है। धवन चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटेय।

30.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/0, वाइड-21, लेग बाई-8 
 

AUG 18, 2022 18:32 IST

भारत को 5 रन की जरूरत

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: रजा ने 30वें ओवर में 5 रन दिए, जिसके बाद भारत अब जीत से महज 5 रन दूर है। धवन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/0, वाइड-20, लेग बाई-8 शिखर धवन 76* और शुभमन गिल 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 18:32 IST

नगारवा ने लुटाए 15 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: नगारवा ने 29वें ओवर में 15 रन दिए, जिसमें 5 वाइड के हैं। गिल ने पहली और चौथी जबकि धवन ने तीसरी गेंद पर चौका मारा।

29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/0, वाइड-20, लेग बाई-8 शिखर धवन 71* और शुभमन गिल 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

AUG 18, 2022 18:25 IST

धवन ने लगाया चौका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल और धवन मैच जल्दी खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं। धवन ने 28वें की अंतिम गेंद पर शानदार शॉट खेलकर चौका हासिल किया। उन्होंने फ्लिक कर गेंद को डीप मिडविकेट बाउंड्री के पार भेजा।

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 70* और शुभमन गिल 72* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 18:22 IST

नगारवा ने खर्च किए 5 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: नगारवा ने 27वें ओवर में 5 रन खर्च किए। गिल ने चौथी गेंद पर चौका बटोरा, जो उन्हें किस्मत से मिला। दरअसल, गिल  बाउंसर गेंद पर पुल करने की फिराक में थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनाकर लेकर विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री पार चली गई।

27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 65* और शुभमन गिल 70* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 18:17 IST

गिल ने चौका और छक्का मारा

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल ने अर्धशतक होने के बाद और आक्रामक रुख अपना लिया है। उन्होंने 26वां ओवर करने आए मधेवेरे के खिलाफ दो दमदार शॉट लगाए। उन्होंने पहली गेंद पर शार्ट मिडेविकट फील्डर को छकाकर चौका मारा। वहीं, दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में सिक्स ने जड़ा।

26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 65* और शुभमन गिल 65* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 18:11 IST

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: शुभमन गिल ने फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने चौका लगाकर यह आंकड़ा छुआ। गिल ने अपने वनडे करियर के सातवें मैच में तीसरा अर्धशतक ठोका है।

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 64* और शुभमन गिल 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 18:02 IST

जोंगवे ने किफायती ओवर डाला

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: जोंगवे ने 23वें ओवर में किफायती बॉलिंग की और 3 रन दिए। उन्होंने एक वाइड गेंद फेंकी। धवन और गिल ने एक-एक रन जुटाया।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/0, वाइड-15, लेग बाई-4 शिखर धवन 58* और शुभमन गिल 44* क्रीज पर हैं।
 

AUG 18, 2022 17:58 IST

गिल ने रजा पर लगाया चौका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल ने रजा द्वारा किए गए ओवर में पांच रन बटोरे। उन्होंने दूसरी गेंद को फुल टॉस बनाया और कवर की दिशा में चौके लिए भेजा।

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/0, वाइड-14, लेग बाई-4 शिखर धवन 57* और शुभमन गिल 43* क्रीज पर हैं।

AUG 18, 2022 17:56 IST

ल्यूक जोंगवे ने दिए 8 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ल्यूक जोंगवे ने 21वें ओवर में 8 रन दिए, जिसमें तीन वाइड गेंद थीं। वहीं, गिल के बल्ले से तीन और धवन ने 2 रन जुटाए।

21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/0, वाइड-14, लेग बाई-4 शिखर धवन 57* और शुभमन गिल 38* क्रीज पर हैं।

AUG 18, 2022 17:48 IST

धवन-गिल की शतकीय साझेदारी

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: सलामी बल्लेबाज धवन और गिल ने मजबूती से मोर्चा संभाल रखा है और 100 रन से अधिक की साझेदारी पूरी कर ली है। धवन ने 20वें ओवर में एक चौके समेत 5 और गिल ने एक रन बनाया।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 55* और शुभमन गिल 35* क्रीज पर हैं।

AUG 18, 2022 17:46 IST

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ओपनर शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 76 गेंदों में 50 रन जुटाए। यह उनके वनडे करियर का 38वां अर्धशतक है।

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 99/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 50* और शुभमन गिल 34* क्रीज पर हैं।

AUG 18, 2022 17:44 IST

रजा ने खर्च किए 5 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: रजा ने 18वें ओवर में 5 रन दिए। धवन ने तीन और गिल ने 2 रन जुटाए। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 48* और शुभमन गिल 33* क्रीज पर हैं।
 

AUG 18, 2022 17:38 IST

सीन विलियम्स ने दिए 8 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: स्पिन गेंदबाज कर रहे विलियम्स ने 17वें ओवर में 8 रन खर्च किए। धवन ने एक चौके समेत 5 और गिल ने 3 रन बटोरे।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 45* और शुभमन गिल 31* क्रीज पर हैं।
 

AUG 18, 2022 17:34 IST

गेंदबाजी के लिए आए रजा

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ऑलराउंडर सिकंदर रजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले रजा ने 16वें ओवर में 4 रन दिए। धवन और गिल ने दौड़कर 2-2 रन बनाए।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 40* और शुभमन गिल 28* क्रीज पर हैं।

AUG 18, 2022 17:30 IST

विलियम्स ने अच्छा ओवर फेंका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: विलियम्स ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 रन खर्च किए। धवन ने पांचवीं गेंद पर 2 और आखिरी गेंद पर 1 रन बनाया।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 38* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:29 IST

शुभमन गिल ने ठोके तीन चौके

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल ने 14वां ओवर करने आए स्पिनर इवांस के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली, दूसरी और अंतिम गेंद पर चौका ठोका। इवांस ने ओवर में कुल 16 रन लुटाए।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 35* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:26 IST

धवन को मिला जीवनदान

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: विलियमस ने 13वें ओवर में अपनी टीम के लिए सफलता का मौका बनाया लेकिन इवांस कैच टपका दिया। धवन ने स्क्वायर लेग दिशा में स्वीप शॉट खेला था। 

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 32* और शुभमन गिल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:26 IST

भारत का पचासा कंप्लीट

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: भारत का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 68 गेंदों में यह रन जुटाए। इवांस द्वारा किए गए 12वें ओवर में 3 रन आए।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 27* और शुभमन गिल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:17 IST

विलियमसन को मिली गेंद

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: कप्तान मारुमानी ने 11वें ओवर में सीन विलियम्स को गेंद सौंपी, जिन्होंने 6 रन खर्च किए। धवन ने दो रन बनाए जबकि गिल ने एक डबल और सिंगल निकाले।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 26* और शुभमन गिल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:13 IST

ब्रैडली इवांस का किफायती ओवर

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ब्रैडली इवांस ने 10वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। गिल ने पहली और धवन ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 24* और शुभमन गिल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:09 IST

रिचर्ड नगारवा पर पड़ा चौका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: नौवें ओवर करने आए रिचर्ड नगारवा ने शुरुआती पांच गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और धवन के पूरी तरह बांधे रखा। हालांकि, धवन ने अंतिम गेंद पर प्वाइंट पर चौका निकालकर नगारवा के मेडन डालने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 23* और शुभमन गिल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 17:07 IST

न्याउची ने खर्च किए 8 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: न्याउची ने आठवें ओवर में 8 रन खर्च किए, जिसमें दो वाइड शामिल हैं। गिल को पांचवीं गेंद पर किस्मत का चौका मिला। दरअसल, गेंद ने उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और विकेटकीपर के पीछे से बाउंड्री के पार चली गई।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 19* और शुभमन गिल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 16:56 IST

धवन-गिल ने संभाला मोर्चा, 6 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 27 रन

भारत ने जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। धवन 16(26) और शुभमन गिल 4 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

AUG 18, 2022 16:53 IST

5 ओवर में बगैर नुकसान के भारत ने बनाए 26 रन

भारत ने सधी हुई शुरुआत करते हुए जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। धवन 15(24) रन बनाकर और गिल 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 16:49 IST

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने 4 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 25 रन

भारत ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 14(20) और शुभमन गिल 4(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 165 रन और बनाने हैं। 

AUG 18, 2022 16:43 IST

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने 3 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 19 रन

भारत ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 11(15) और शुभमन गिल 1(3)रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 16:42 IST

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने 2 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 13 रन

भारत ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 8(10) और शुभमन गिल 0(2)रन बनाकर खेल रहे हैं। न्याउची ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए।  

AUG 18, 2022 16:31 IST

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने पहले ओवर में बनाए 8 रन

भारत ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 8(6) और शुभमन गिल 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। नागरवा ने अपने पहले ओवर में 8 रन खर्च किए। जिसमें 2 चौके शामिल थे। ये दोनों चौके धवन ने पारी की पहली दो गेंदों पर जड़े। 

AUG 18, 2022 16:27 IST

धवन ने लगातार दो चौके के साथ की शुरुआत

शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत नगरावा की गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर की है। 

AUG 18, 2022 16:26 IST

IND vs ZIM: 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में जीत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल की भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर उतर गई है। 

AUG 18, 2022 16:19 IST

अक्षर पटेल ने ढाया फिरकी से कहर

AUG 18, 2022 16:18 IST

जीत के लिए बनाने हैं 190 रन

AUG 18, 2022 15:58 IST

अक्षर पटेल ने किया नायागुची का शिकार, 189 रन पर ढेर हुआ जिंबाब्वे

अक्षर पटेल ने 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्लिप में शुभमन गिल के हाथों नायागुची को कैच कराकर जिंबाब्वे को दसवां झटका दिया। 

AUG 18, 2022 15:53 IST

IND vs ZIM 1st ODI: कृष्णा ने किया नागरवा का शिकार, जिंबाब्वे ने गंवाया नौवां विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने रिचर्ड नागरवा को 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड करके भारत को नौवीं सफलता दिलाई। इसके साथ ही एवांस और नागरवा के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 70 (65) रन की साझेदारी का अंत हो गया। नागरवा ने 42 गेंद में 34 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

AUG 18, 2022 15:50 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 39 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 179 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। ब्रैड एवांस 31 (27) और नागरवा 34 (41) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

AUG 18, 2022 15:47 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 38 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 171 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। ब्रैड एवांस 30 और नागरवा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

AUG 18, 2022 15:43 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 37 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 161 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं।  ब्रैड एवांस 25 और नागरवा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। सिराज ने अपने इस ओवर में 10 रन दिए। 

AUG 18, 2022 15:38 IST

एवांस और नागरवा ने नौवें विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी

एवांस और नागरवा ने नौवें विकेट के लिए 49 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी करके टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। 

AUG 18, 2022 15:35 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 36 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 151 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। एवांस 22 और नागरवा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 15:33 IST

150 रन के पार पहुंचा जिंबाब्वे

जिंबाब्वे को नागरवा ने कुलदीप यादव की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर 150 रन के पार पहुंचाया। 

AUG 18, 2022 15:32 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 35 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 144 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। एवांस 15  और नागरवा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 15:28 IST

गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज

कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज के हाथों में गेंद थमाई है। 

AUG 18, 2022 15:27 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 34 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 137 रन

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। एवांस 10 और नागरवा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने इस ओवर में 4 रन दिए और कोई विकेट नहीं चटका सके। 

AUG 18, 2022 15:24 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 33 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 133 रन

जिंबाब्वे ने 33 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। एवांस 9 और नागरवा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर के इस ओवर में दो चौके पड़े और उन्होंने कुल 9 रन दिए। 

AUG 18, 2022 15:21 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 31 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 121 रन

जिंबाब्वे ने 31 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। एवांस 4 और नागरवा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 15:20 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 32 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 124 रन

जिंबाब्वे ने 32 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। एवांस 5 और नागरवा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 15:15 IST

जिंबाब्वे ने 30 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 114 रन

जिंबाब्वे ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। एवांस 2 और नागरवा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 15:11 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 29 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 111 रन

जिंबाब्वे ने 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। एवांस 1(6) और नगरवा 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 15:10 IST

रिचर्ड नागरवा उतरे बल्लेबाजी करने

ल्यूक जॉन्गवे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रिचर्ड नागरवा उतरे हैं। 

AUG 18, 2022 15:10 IST

एलबीडब्लू हुए ल्यूक जॉन्गवे, अक्षर ने किया शिकार

अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ल्यूक जॉन्गवे को 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। जॉन्गवे ने 23 गेंद में 13 रन बनाए। जॉन्गवे ने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती दी लेकिन वो भी उन्हें पवेलियन वापस लौटने से नहीं रोक सकी। अक्ष पटेल 2.3 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं। जिसमें 2 मेडन ओवर भी शामिल हैं। 

AUG 18, 2022 15:04 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 28 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 110 रन

जिंबाब्वे ने 28 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। एवांस 1(5) और ल्यूक जॉन्गवे 13(20) रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 15:00 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 27 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 107 रन

जिंबाब्वे ने 27 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। एवांस 0 और ल्यूक जॉन्गवे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 18, 2022 14:58 IST

बल्लेबाजी करने उतरे ब्रैड एवांस

कप्तान चकाबवा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ब्रैड एवांस उतरे हैं। 

AUG 18, 2022 14:57 IST

अक्षर की गेंद पर बोल्ड हुए चकाब्वा

पिच पर पैर जमा चुके कप्तान चकाब्वा 27वें ओवर में अक्षर पटेल की एक तेज गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने 51 गेंद में 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े। 

AUG 18, 2022 14:55 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 26 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 105 रन

जिंबाब्वे ने 26 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 35 और ल्यूक जॉन्गवे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ जॉन्गवे ने 10 रन दो चौकों की मदद से बटोरे। 

AUG 18, 2022 14:54 IST

100 रन के पार पहुंचा जिंबाब्वे

जिंबाब्वे ने 25.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ल्यूक जॉन्गवे के चौके की मदद से 100 रन पूरे कर लिए। 

AUG 18, 2022 14:52 IST

कृष्णा ने किया बर्ल का शिकार

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए रेयान बर्ल को  मिड विकेट पर कैच कराकर भारत को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने 18 गेंद में 11 रन बनाए। 

AUG 18, 2022 14:50 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 25 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 95 रन

जिंबाब्वे ने 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 33 और ल्यूक जॉन्गवे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में अक्षर ने 4 रन बाई के रूप में दिए। 

AUG 18, 2022 14:48 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 24 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 91 रन

जिंबाब्वे ने 24 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 33 और ल्यूक जॉन्गवे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:45 IST

मेडन ओवर के साथ अक्षर पटेल ने की शुरुआत

अक्षर पटेल ने अपने स्पेल की शुरुआत मेडन ओवर के साथ की है। जिंबाब्वे ने 23 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। चकाबवा 30 और जॉन्गवे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:43 IST

गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कप्तान केएल राहुल ने अक्षर पटेल को गेंदबाजी पर लगाया है। 

AUG 18, 2022 14:42 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 22 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 87 रन

जिंबाब्वे ने 22 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 30 और ल्यूक जॉन्गवे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव ने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया। 

AUG 18, 2022 14:40 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 21 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 87 रन

जिंबाब्वे ने 21 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 30 (33) और जॉन्गवे 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

AUG 18, 2022 14:34 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 20 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 78 रन

जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाबवा 25 (32) और रेयान बर्न 7(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:32 IST

रिव्यू में अंपायर ने बदला निर्णय

फील्ड अंपायर ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान चकाबवा को एलबीडब्लू आउट करार दिया था। लेकिन तीसरे अंपायर ने स्निको मीटर पर स्पाकइ देखने के बाद फैसले को बदल दिया। 

AUG 18, 2022 14:29 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 19 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 76 रन

जिंबाब्वे ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाब्वा 24 (29)और बर्ल 6 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:24 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 18 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 75 रन

जिंबाब्वे ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। कप्तान चकाब्वा 24(26) और बर्ल 5(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:20 IST

जिंबाब्वे ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 71 रन

जिंबाब्वे ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। चकाबवा 21(23) रन और बर्ल 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:17 IST

बल्लेबाजी करने आए रायन बर्न

सिकंदर रजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रायन बर्न उतरे हैं। 

AUG 18, 2022 14:17 IST

सिकंदर रजा बने कृष्णा का शिकार

प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा को स्लिप पर शिखर धवन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस लौटा दिया। रजा ने 17 गेंद में 12 रन बनाए। 

AUG 18, 2022 14:15 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 16 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 66 रन

जिंबाब्वे ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। रजा 12 (16) और चकाबवा 21 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। 

AUG 18, 2022 14:13 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 58 रन

जिंबाब्वे ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। सिकंदर रजा 6(12) और कप्तान चकाबवा 19(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ओवर में 6 रन खर्च किए। 

AUG 18, 2022 14:09 IST

गेंदबाजी में दूसरा बदलाव, दूसरे छोर पर आए प्रसिद्ध कृष्णा

केएल राहुल ने गेंदबाजी में दूसरा बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में गेंद थमाई है। 

AUG 18, 2022 14:08 IST

कुलदीप ने कंजूसी से की शुरुआत, पहले ओवर में खर्च किए 1 रन

जिंबाव्वे ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 4 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। चकाबवा 16 (18) और सिकंदर रजा 6 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने अपने पहले ओवर में केवल 1 रन खर्च किया। 

AUG 18, 2022 14:03 IST

गेंदबाजी में हुआ बदलाव, कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए

भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी में पहला बदलाव करते हुए कुलदीप यादव के हाथ में गेंद थमाई है। 

AUG 18, 2022 14:01 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 13 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 52 रन

जिंबाब्वे ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। सिकंदर रजा 6(9) और कप्तान चकाबवा 15(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 14:00 IST

भारत ने गंवाया दूसरा रिव्यू

भारत सिकंदर रजा के खिलाफ 13वें ओवर की पांचवीं गेद पर एलबीडब्लू के लिए रिव्यू लिया। लेकिन तीसरे अंपायर ने उसे नकार दिया। इस तरह भारत ने दोनों रिव्यू 15 ओवर पूरे होने से पहले गंवा दिए हैं। 

AUG 18, 2022 13:58 IST

50 रन के पार पहुंचा जिंबाब्वे

जिंबाब्वे ने सिकंदर रजा के दीपक चाहर के खिलाफ लगाए चौके के साथ ही अपनी पारी के 50 रन 12.4 ओवर में पूरे कर लिए। 

AUG 18, 2022 13:57 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 12 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 46 रन

जिंबाब्वे ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। चकाबवा ने सिराज के इस ओवर की आखिरी दो गेंद में दो चौके जड़े। सिराज ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए। चकाबवा 14 (10) और सिकंदर रजा 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:52 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 37 रन

जिंबाब्वे की पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। चकाबवा 7 और रजा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:45 IST

चाहर ने दिया जिंबाब्वे को चौथा झटका, मधेवीरे को किया एलबीडब्लू

दीपक चाहर ने कहर बरपाते हुए पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर मधेवीरे को एलबीडब्लू करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। वेस्ले मधेवीरा 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने जिंबाब्वे के कप्तान उतरे हैं। 

AUG 18, 2022 13:42 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 31 रन

जिंबाब्वे ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। मधेवीरे 5 और सिकंदर रजा 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:40 IST

सिराज ने विलियम्स को किया चलता

मोहम्मद सिराज ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी को जारी रखते हुए 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स को स्लिप में शिखर धवन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। शीन विलियम्स 1(3) रन बनाकर आउट हुए। विलियम्स के आउट होने के बाद सिकंदर रजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।

AUG 18, 2022 13:36 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 9 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 30 रन

जिंबाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ पहले वनडे में 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।  मघेवीरा 4 और सीन विलियमस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:34 IST

चाहर ने जिंबाब्वे को दिया दूसरा झटका

दीपक चाहर ने जिंबाब्वे को दूसरा झटका पारी ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर मुरुमानी के रूप में दिया। मुरुमानी भी विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों लपके गए। ड्राइव करने की कोशिश कर रहे मुरुमानी के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर सैमसन के दस्तानों में समा गई। उन्होंने  8 (22) रन की पारी खेली। मुरुमानी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सीन विलियम्स उतरे हैं। 

AUG 18, 2022 13:30 IST

सिराज ने डाला मेडन ओवर, 8 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 26 रन

काइया के आउट होने के बाद सिराज के ओवर में जिंबाब्वे ने कोई रन नहीं बनाया। आठवां ओवर सिराज ने मेडन डाला। ऐसे में 8 ओवर में सिराज ने 1 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। 

AUG 18, 2022 13:27 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 26 रन

जिंबाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ पहले वनडे में 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान परप 26 रन बना लिए हैं। काइया को दीपक चाहर ने शिकार किया। काइया के आउट होने के बाद वेस्ले मधेवीरे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वहीं मुरुमानी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:24 IST

जिंबाब्वे को लगा पहला झटका, विकेट के पीछे लपके गए काइया

भारत को पहली सफलता दीपक चाहर ने पारी के सातवें ओवर की चौखी गेंद पर लगाई। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को काइया ने पुल करने की कोशिश की। इस दौरान गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई। हालांकि सैमसन ने दूसरे प्रयास में गेद को लपका। काइया ने 20 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। 25 के स्कोर पर जिंबाब्वे ने पहला विकेट गंवाया। 

AUG 18, 2022 13:20 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 6 ओवर में बनाए 25 रन

भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ जिंबाब्वे ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। काइया 4(17) और मुरुबानी 8(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:16 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे की धीमी शुरुआत, 5 ओवर में बनाए 22 रन

भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ जिंबाब्वे ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। काइया 3(13) और मुरुबानी 6(17) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 13:12 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 4 ओवर में बनाए 18 रन

भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। काइया 3(13) और मुरुमानी 2(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। सिराज और चाहर ने अबतक कसी हुई गेंदबाजी की है। दोनों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा है लेकिन अधिकांश रन अतिरिक्त के रूप में दिए हैं। 

AUG 18, 2022 13:08 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 3 ओवर में बनाए 17 रन

जिंबाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। काइया 3 और मारुमानी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने ओवर की आखिरी गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। 

AUG 18, 2022 13:01 IST

IND vs ZIM 1st ODI: जिंबाब्वे ने 2 ओवर में बनाए 12 रन

जिंबाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। काइया 1 और मारुमानी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 2 ओवर में 10 रन अतिरिक्त के रूप में दिए हैं। सिराज ने भारत के लिए दूसरा ओवर फेंका। 

AUG 18, 2022 12:53 IST

IND vs ZIM 1st ODI: पहले ओवर में जिंबाब्वे ने बनाए 6 रन

जिंबाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में बगैर किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। काइया 1 और मारुमानी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 18, 2022 12:48 IST

IND vs ZIM: गेंदबाजी करने उतरा भारत

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत दीपक चाहर ने की है। वहीं जिंबाब्वे की पारी की शुरुआत इनोसेंट काइया और  तदिवानाशे मारुमानी ने की है। 

AUG 18, 2022 12:46 IST

दिवंगत अंपायर रूडी कर्टजन को दी गई श्रद्धांजलि

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीकी अंपायर  रूडी कर्टजन को भारत जिंबाब्वे के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले श्रद्धांजलि दोनों टीमों की ओर से दी गई।

AUG 18, 2022 12:34 IST

ऐसी है पहले वनडे में जिंबाब्वे की एकादश

जिंबाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेज्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

AUG 18, 2022 12:28 IST

IND vs ZIM 1st ODI Live: ऐसी है भारत की एकादश

केएल राहुल(कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

AUG 18, 2022 12:27 IST

टॉस के दौरान क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान