IND vs SA, 5th T20I Match Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा 5वां टी20, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज 2-2 से रही बराबर
IND vs SA, 5th T20I Match Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पांचवां व आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।
IND vs SA, 5th T20I Match Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां व निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। बता दें कि पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट खोकर 28 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई और फिर काफी इंतजार के बावजूद भी मैच शुरू नहीं हो सका। काफी देर निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द की घोषणा की।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम के सफेद गेंद नियमित कप्तान टेंबा बावुमा बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगने के कारण पांचवें मैच से बाहर रहे। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए। टेंबा बावुमा, तबरेज शम्सी और मार्को यानसेन की जगह ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स और कगिसो रबाडा को शामिल किया गया। वहीं भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मौजूदा सीरीज में 2-2 की बराबरी पर रही। टेंबा बावुमा के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती दो मुकाबले क्रमश: 7 विकेट और 4 विकेट से जीते। इसके बाद ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए अगले दो मुकाबले क्रमश: 48 रन और 82 रन के विशाल अंतर से जीते। देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें टी20 इंटरनेशनल में कौन सी टीम मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़ें काफी करीबी हैं। दोन टीमों के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 11 में जीत दर्ज की जबकि प्रोटियाज टीम ने 8 मैच जीते। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। भारतीय टीम का घरेलू जमीन पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज से पहले भारत में आखिरी भिड़ंत 2019 में हुई थी। तब दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीती थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11 - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज (कप्तान), लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्ट्जे।
फैंस हुए निराश
भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां व निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। बता दें कि पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट खोकर 28 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई और फिर काफी इंतजार के बावजूद भी मैच शुरू नहीं हो सका। काफी देर निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द की घोषणा की।
बारिश नहीं रुकी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में माहौल बदला नहीं है। बारिश अब भी हो रही है। दर्शकों को मैच शुरू होने की उम्मीद है। कट-ऑफ टाइम के लिए 30 मिनट का समय बचा है। 10 बजकर दो मिनट पर मैच से संबंधित नतीजा लिया जाएगा।
इन मैचों पर भी बनाए रखें ध्यान
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला बारिश के कारण रुका हुआ है। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-नीदरलैंड्स के बीच मैच चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य रखा है। वहीं नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य रखा है।
5 ओवर का होगा मुकाबला
फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। धीमी बारिश अब भी हो रही है। ताजा जानकारी मिली है कि खेल 10 बजकर 12 मिनट पर दोबारा शुरू हो सकता है। यह पांच ओवर का मुकाबला होगा। भारतीय टीम का स्कोर 3.3 ओवर में 28/2 है। देखना होगा कि 9 गेंदों में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर भारत को कितने बड़े स्कोर तक पहुंचा पाएंगे।
बारिश नहीं थमी
बारिश अब भी हो रही है। धीमे-धीमे बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पा रहा है। मैच शुरू होने की उम्मीद बरकरार है। मगर ओवरों में कटौती होना तय माना जा रहा है। हम आपको आगे भी लगातार अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहिए।
बेंगलुरु में बारिश
रुतुराज भी बने एनगिडी के शिकार
IND vs SA, 5th T20I, Live Score: लुंगी एनगिडी ने अपना स्पेल जारी रखा और पारी का चौथा ओवर किया। दूसरी ही गेंद पर एनगिडी ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को मिड ऑन पर ड्वेन प्रीटोरियस के हाथों कैच आउट कराया। धीमी गति की गेंद एनगिडी के लिए कारगर साबित हुई। रुतुराज ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। रुतुराज की जगह क्रीज पर पंत आए। आते ही पंत ने एक रन चुराया। ये क्या फिर बारिश शुरू। फैंस के चेहरों पर निराशा झलकती हुई। तेज बारिश होती देख अंपायर्स ने खिलाड़ियों को डगआउट में लौटने को कहा और मैदान पर कवर्स बिछाने का इशारा किया। 3.3 ओवर में भारत का स्कोर 28/2। श्रेयस अय्यर 0* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। आपको मैच की लगातार अपडेट हम यहां देते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहिए यहां।
रबाडा का कड़क ओवर
IND vs SA, 5th T20I, Live Score: कगिसो रबाडा ने पारी का तीसरा ओवर डाला। उन्होंने गायकवाड़ को पहली तीन गेंदों में रन नहीं बनाने दिया। चौथी गेंद पर रुतुराज ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में केवल 5 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/1। रुतुराज गायकवाड़ 8* और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एनगिडी के शिकार बने किशन
IND vs SA, 5th T20I, Live Score: लुंगी एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का दूसरा ओवर किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को ओवर में एक भी बाउंड्री जमाने नहीं दी। आखिरी गेंद पर एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने इशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 7 गेंदों में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/1। रुतुराज गायकवाड़ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
किशन की शानदार शुरुआत
IND vs SA, 5th T20I, Live Score: इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ भारतीय पारी की शुरुआत करने आए। केशव महाराज ने पारी के पहले ओवर की जिम्मेदारी संभाली। इशान किशन ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। फिर अगली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0। इशान किशन 15* और रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11
भारत या दक्षिण अफ्रीका? किसके पास जाएगी ट्रॉफी
7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा मैच
फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले का लाइव एक्शन शाम 7 बजकर 50 मिनट पर होगा। दोनों पारियों से एक-एक ओवर घटा दिया गया है। इसका मतलब है कि प्रत्येक पारी में कुल 19 ओवर डाले जाएंगे।
पिच पर से कवर्स हटाए गए
हमारे एक सहयोगी ने जानकारी दी है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रैनेज सिस्टम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। तो बारिश रुकने के बाद यहां काम तुरंत शुरू हुआ और महज पांच मिनट के अंदर पिच पर से कवर्स हटा दिए गए हैं।
बारिश रुकी
फैंस के लिए खुशखबरी है। बेंगलुरु में बारिश रुक गई है और मैदान को सूखाने का काम शुरू हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि कितनी देर में मुकाबला शुरू होगा और प्रत्येक पारी कितने ओवर की खेली जाएगी। ओवरों में कटौती की संभावना नजर आ रही है।
युवराज सिंह ने अपने बेटे का नाम बताया
बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच समय पर शुरू नहीं हो सका है। बेंगलुरु में इस समय बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच रुका हुआ है। बेंगलुरु से जानकारी मिल रही है कि बारिश तेज होने की संभावना है। फिलहाल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11 - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज (कप्तान), लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्ट्जे।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेहमान टीम के सफेद गेंद नियमित कप्तान टेंबा बावुमा बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगने के कारण पांचवें मैच से बाहर हैं।
निर्णायक मुकाबले के लिए तैयार श्रेयस अय्यर
टेंबा बावुमा बाहर
दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद नियमित कप्तान टेंबा बावुमा भारत के खिलाफ पांचवें व निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं। बावुमा को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में डाइव लगाने के दौरान बाएं हाथ के कोहनी में चोट लगी थी। वो तब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन चले गए थे। केशव महाराज आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे
आप पांचवें टी20 को लेकर कितने उत्साहित हैं?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी सहायता मिल सकती है। बेंगलुरु का यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। यहां खेले गए आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय में से पांच मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। एम चिन्नास्वामी में पहली पारी का औसत स्कोर 154 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 145 है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर आपस में एकमात्र टी20 साल 2019 में खेला था। यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता था।
इसी ट्रॉफी के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका की होगी जंग
सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा तक, क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में दी फादर्स डे पर बधाई
आज फादर्स डे 2022 सेलिब्रेट किया जा रहा है। मदर्स डे की तरह फादर्स डे को भी पूरी दुनिया में हर साल मनाया जाता है। फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह 19 जून को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम लोगों से लेकर जानी मानी हस्तियां अपने-अपने अंदाज में फादर्स डे की बधाई दे रहे हैं। कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने भी फादर्स डे के अवसर पर अपने जज्बात का इजहार किया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "हर बच्चे का पहला हीरो उसका पिता होता है। आज भी मुझे याद है कि उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। हैप्पी फादर्सडे।" भारत क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। उन्होंने लिखा, "जिस क्षण मैं एक पिता बना, मेरी बेटी की सुरक्षा रखना मेरा कर्तव्य है और यही मैं चाहता हूं। उसकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। हैप्पी फादर्स डे।"
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड टू हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़ें काफी करीबी हैं। दोन टीमों के बीच अब तक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 11 में जीत दर्ज की जबकि प्रोटियाज टीम ने 8 मैच जीते। भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर कभी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज से पहले भारत में आखिरी भिड़ंत 2019 में हुई थी। तब दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीती थी।
दोनों टीमें सीरीज में 2-2 से बराबर
भारत और दक्षिण अफ्रीका इस समय सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं। आज जो टीम मुकाबला जीतेगी, सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम घरेलू जमीन पर कभी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीत सकी है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है।



