LIVE

IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारतीय टीम का वनडे सीरीज में हुआ सूपड़ा साफ, केपटाउन में नहीं बची साख

India vs South Africa 3rd ODI: भारतीय टीम ने तीसरा और आखिर वनडे गंवा दिया। भारत को अंतिम ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 24, 2022, 09:37 IST
Follow on Google News
IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारतीय टीम का वनडे सीरीज में हुआ सूपड़ा साफ, केपटाउन में नहीं बची साख

केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिर वनडे में भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए अंतिम मैच में 4 रन से जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज भारत ने जहां 1-2  से गंवाई वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ गया। टीम इंडिया रविवार को तीसरे वनडे में साख बचाने उतरी थी और उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 287 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पारी 49.2 ओवर में ही सिमट गई।

कोहली,धवन-चाहर के अर्धशतक पर फिरा पानी

लक्ष्य का पीछा  करते हुए भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। केएल राहुल (9) पांचवें ओवर में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर धवन (61) और विराट कोहली (65) ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। धवन के 23वें ओवर में आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। ऋषभ पंत अपना खाता तक नहीं खोल पाए और श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (39) ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर सके। जयंत यादव (2) का बल्ला भी नहीं चला। भारतीय टीम की खस्ता हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके सात विकेट 223 के कुल स्कोर पर गिर गए।

हालांकि, दीपक चाहर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम मैच में कुछ देर के लिए वपासी करने में कामयाब रही थी। उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्के के जरिए 54 रन बनाए। चाहर ने जसप्रीत बुमराह (12) के साथ आठवें विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन चाहर के 48वें ओवर में आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें धूमिल पड़ती चली गईं। युजवेंद्र चहल (2) आखिरी प्लेयर के तौर पर पवेलियन लौटे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्‍णा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी और फेहलुकवायो ने तीन-तीन, प्रिटोरियस ने दो जबकि मगाला और महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।

कॉक और डुसैन की दमदार पारियां

इٖससे पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत दीपक चाहर ने बिगाड़ी। चाहर ने तीसरे ओवर में जानेमन मलान (1) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। जल्‍द ही कप्‍तान टेंबा बावुमा (8) रनआउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम (15) भी कुछ खास नहीं कर सके और चाहर की गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग में रुतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शीर्ष तीन विकेट 70 रन के स्‍कोर पर गंवा दिए थे। यहां से क्विंटन डी कॉक (124) और रासी वान डर डुसैन (52) ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 144 रन की शतकीय साझेदारी की।

कॉक का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शतक

इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने रन गति में कमी नहीं आने दी और भारत के खिलाफ वनडे में छठा शतक जमाया, जो उनके वनडे करियर का 17वां शतक रहा। यह शतक रिकॉर्ड से भरा रहा। कॉक भारत भारत के खिलाफ वनडे सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त  रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 6 सेंचुरी जमा चुके हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्सन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने भी इतने ही सैकड़े बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने भारत के विरुद्ध 7 वनडे शतक ठोके हैं।

कॉक एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में छह वनडे शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। डिकॉक ने भारतीय टीम के खिलाफ 16 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के सामने 23, आरोन फिंच ने इंग्लैंड के विरुद्ध 23 और सईद अनवर ने श्रीलंका के खिलाफ 26 पारियों में ऐसा किया। इसके अलावा भी डी कॉक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बहरहाल, जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

भारत की जोरदार वापसी

जब डी कॉक और डुसैन क्रीज पर थे तो लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 330 रन का स्‍कोर पार कर लेगा। मगर बुमराह के कॉक को आउट करते ही कहानी बदल गई। भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्‍त वापसी की और मेजबान टीम को जल्‍दी-जल्‍दी झटके दिए। चहल ने डुसैन को अय्यर के हाथों झिलवाया। फिर एंडिल फहलुकवायो (4) रनआउट हुए। फिर ड्वेन प्रीटोरियस (20) और डेविड मिलर (39) तेजी से रन नहीं बना सके और दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। इसका नतीज यह रहा कि पारी समाप्‍त होने के एक गेंद पहले प्रोटियाज टीम 287 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तीन जबकि दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल के खाते में एक सफलता आई।

टॉस का बॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान केएल राहुल ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्‍लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। भारत ने सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और दीपक चाहर को शामिल किया है। वहीं रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्‍वर कुमार को बाहर किया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है। प्रोटियाज टीम ने तबरेज शम्‍सी की जगह ड्वेन प्रीटोरियस को शामिल किया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - शिखर धवन, केएल राहुल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), डेविड मिलर, एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रीटोरियस, सिसांडा मगाला और लुंगी एनगिडी।

JAN 23, 2022 22:34 IST

अंतिम ओवर में 6 रन की दरकार

चाहर के बाद बुमराह भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 15 गेंदों में 12 रन बनाए। बुमराह ने 2 चौके लगाए। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए। चहल 2* और प्रसिद्ध कृष्णा 1* क्रीज पर हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 282/9 (49 ओवर)

JAN 23, 2022 22:34 IST

भारत को तीसरे वनडे में 4 रन से मिली शिकस्त

भारतीय टीम चार गेंद बाकी रहते ढेर हो गई। चहल ने प्रिटोरियस द्वारा डाले गए 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिलर को कैच थमाया। वहीं, प्रसिद्ध 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs SA, 3rd Odi: भारत 283 (49.2 ओवर)

JAN 23, 2022 22:18 IST

चाहर को एनगिडी ने पवेलियन की राह दिखाई

भारत को आठवां झटका दीपक चाहर के रूप में लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे चाहर को 48वें ओवर की पहली गेंद पर एनगिडी ने पवेलियन की राह दिखाई। चाहर शॉट गेंद को पुल करना चाहते थे लेकिन प्रिटोरियसन ने कैच पकड़ लिया। उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 54 रन जोड़े। भारत को आखिरी दो ओवर में 8 रन की दरकार है। बुमराह 12* और युजवेंद्र चहल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 280/8 (48 ओवर)

JAN 23, 2022 22:10 IST

आखिरी पांच ओवर का खेल बाकी

चाहर 38* और जसप्रीत बुमराह 5* रन बनाकर टिके हुए हैं। 45वें ओवर में टीम इंडिया को 6 रन मिले।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 253/7 (45 ओवर)

JAN 23, 2022 22:09 IST

भारत को 18 गेंदों में 10 रन चाहिए

भारत को अब 18 गेंदों में 10 रन की जरूत है। चाहर 54* और जसप्रीत बुमराह 11* रन बनाकर बल्लेबाजी  कर रहे हैं। चाहर के वनडे करियर का यह दूसरा अर्धशतक है।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 278/7 (47 ओवर)

JAN 23, 2022 22:00 IST

भारत को जीत के लिए 21 रन की जरूरत

अब सिर्फ चार ओवर का खेल बचा है। भारत को 24 गेंदों में जीत के लिए 21 रन चाहिए। चाहर 49* और जसप्रीत बुमराह 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 267/7 (46 ओवर)

JAN 23, 2022 21:49 IST

भारत को जीत के लिए 41 रन की दरकार

भारत को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 41 रन की दरकार है। चाहर 33* और जसप्रीत बुमराह 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। चाहर ने 44वें ओवर की तीसरी और तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 247/7 (44 ओवर)

JAN 23, 2022 21:42 IST

जयंत यादव को एनगिडी ने किया आउट

जयंत यादव 6 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। उन्होंने एनगिडी ने 43वें ओवर की पहली गेंद पर आउठ किया। जयंत ने मिड ऑफ के ऊपर से ड्राइव करना का प्रयास किया औऱ कप्तान बवूमा को कैच थमा दिया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 231/7 (43 ओवर)

JAN 23, 2022 21:38 IST

भारत को जीत के लिए 65 रन की दरकार

भारत को आखिरी आठ ओवर में जीत के लिए 65 रन की जरूरत है। चाहर 15* और जयंत 2* रन के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 233/6 (42 ओवर)

JAN 23, 2022 21:33 IST

दीपक-जयंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

भारत के 6 विकेट गिरने के बाद दीपक चाहर और जयंत यादव  के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। चाहर 13* रन बनाकर टिके हैं। वहीं, जयंत का खाता खुलना अभी बाकी है।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 219/6 (41 ओवर)

JAN 23, 2022 21:31 IST

अर्धशतक से चूके सूुर्यकुमार यादव

भारत को छठा झटका लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार 39 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 32 गेंदो का सामना करने के बाद 4 चौके और 1 छक्का ठोका। उन्हें 40वें ओवर की पांचवीें गेंद पर प्रिटोरियसन ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने हेेलीकॉप्‍टर शॉट खेलना की कोशिश की और मिडऑफ पर बावुमा को कैच थमा दी।
IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 210/6 (40 ओवर)

JAN 23, 2022 21:25 IST

भारत ने 226 गेंदों में छुआ 200 का आंकड़ा 

भारतीय टीम ने 226 गेंदों में 200 का आंकड़ा छुआ। भारत को इस दौरान 5 अतिरिक्त रन मिले। सूर्यकुमार 38 और दीपक 3* रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 208/5 (39 ओवर)

JAN 23, 2022 21:18 IST

बड़ी पारी नहीं खेल पाए श्रेयस अय्यर

भारत का पांचवां विकेट श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है। अय्यर जल्दबाजी में पुल शॉट मारने की कोशिश में आउट हो गए। उन्हें 38वें ओवर की पहली गेंद पर मगाला ने  फाइन लेग फेहलुकवायो के हाथों लपकवाया। अय्यर ने 34 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 26 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार 36* और दीपक चाहर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 203/5 (38 ओवर)

JAN 23, 2022 21:13 IST

सूर्यकुमार यादव ने फिर जड़ा चौका

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी का तीसरा चौका लगाया है। उन्होंने 37वें ओवर में दूसरी गेंद पर शानदार शॉट जड़ा। इसके अलावा सूर्यकुमार और अय्यर ने 5 सिंगल निकाले। यह ओवर फेहलुकवायो ने डाला।

ND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 196/4 (37 ओवर)

JAN 23, 2022 21:09 IST

तेज गति से रन बना रहे सूर्यकुमार

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव तेज गति से रन जुटा रहे हैं। उन्होंने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सीधे बल्ले से शानदार चौका मारा। वह 19 गेंदों में 23 रन जोड़ चुके हैं जबकि उनसे पहले बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर ने 30 गेंदों में 23 रन बनाए हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 186/4 (36 ओवर)

JAN 23, 2022 21:05 IST

फेहलुकवायो ने 35वें ओवर में दिए 8 रन

फेहलुकवायो ने 35वें ओवर में 8 रन खर्च किए। उन्होंने दो सिंगल, एक डबल और एक चौका लगाया। सूर्यकुमार ने ओवर की आखिरी को बाउंड्री पार भेजा।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 180/4 (35 ओवर)

JAN 23, 2022 21:00 IST

आउट होने से बचे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने से बच गए। वह कवर की दिशा में शॉट खेलने के चक्कर में थे लेकिन गेंद बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप के ऊपर से हो फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई।
IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 172/4 (34 ओवर)

JAN 23, 2022 20:53 IST

सूर्यकुमार यादव ने जमाया सिक्स

कोहली के पवेलियन लौटने पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार सिक्स जमाया। इसके अलावा उन्होंने चार रन दौड़कर लिए। वहीं, अय्यर ने एक रन बनाया। सूर्यकुमार 17 और अय्यर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 168/4 (33 ओवर)

JAN 23, 2022 20:51 IST

विराट कोहली बने केशव महाराज का शिकार

भारत को चौथा झटका विराट कोहली के तौर पर लगा है। कोहली अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 84 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 65 रन बनाए। उन्हें महाराज ने 32वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। कोहली सिंगल लेना चाहते थे लेकि गेंद बल्‍ले के ऊपर लगकर खड़ी हो गई। इसके बाद कप्तान बावुमा ने प्‍वाइंट पर पीछे की तरफ दौड़कर कैच पकड़ लिया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 157/4 (32 ओवर)

JAN 23, 2022 20:44 IST

मारकराम के ओवर में महज 3 रन

मारकराम ने 31 ओवर में किफायती गेंदबाजी और महज 3 रन दिए। अय्यर ने पहली और पांचवीं गेंद पर एक-एक रन लिया जबकि कोहली ने चौथी गेंद पर एक रन चुराया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 155/3 (31 ओवर)
 

JAN 23, 2022 20:41 IST

भारतीय टीम के 150 रन कंप्लीट

टीम इंडिया ने लड़खड़ाने के बाद 30 ओवर ओवर में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने 177 गेंदों में यह रन बनाए। कोहली 64 और अय्यर 13 के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 152/3 (30 ओवर)
 

JAN 23, 2022 20:38 IST

कोहली ने मारकराम पर जड़ा चौका

कोहली ने 29वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवी गेंद पर स्क्वेयर लेग की दिशा में चौका जड़ा। यह ओवर एडेन मारकराम ने किया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 147/3 (29 ओवर)
 

JAN 23, 2022 20:33 IST

भारत ने महाराज के ओवर में 4 रन जुटाए

भारत ने 28वें ओवर में चार जुटाए। कोहली और अय्यर ने चार सिंगल निकाले। कोहली 55* और अय्यर 10 रन बनाकर टिके हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 140/3 (28 ओवर)

JAN 23, 2022 20:31 IST

श्रेयस अय्यर ने फेहलुकवायो पर लगाया चौका

श्रेयस अय्यर ने फेहलुकवायो द्वारा डाले गए 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके अलावा उन्होंने दो रन दौड़कर लिए। वहीं, कोहली ने एक रन बनाया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 136/3 (27 ओवर)

JAN 23, 2022 20:26 IST

केशव महराजा ने किफायती ओवर फेंका

दक्षिण अफ्रीका के लिए 26वां ओवर किफायती रहा। स्पिनर केशव महराज ने ओवर में महज 2 रन खर्च किए। कोहली 51* और अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 129/3 (26 ओवर)

JAN 23, 2022 20:23 IST

कोहली ने जड़ा 64वां वनडे अर्धशतक

विराट कोहली ने पचासा बना लिया है। उन्होंने 63 गेंदों में 4 चौकों की मदद से फिफ्टी कंप्लीट की। यह कोहली के वनडे करियर का 64वां अर्धशतक है।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 127/3 (25 ओवर)

JAN 23, 2022 20:20 IST

टीम इंडिया पर अचानक बढ़ा दबाव

कुछ देर पहले तक अच्छी स्थिति में दिख रही टीम इंडिया पर अचानक दो विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया है। अब भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कोहली और श्रेयस अय्यर पर है। कोहली 45* और अय्यर* 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 121/3 (24 ओवर)

JAN 23, 2022 20:17 IST

फेहलुकवायो ने एक ही ओवर धवन-पंत का शिकार किया

भारत का दूसरा विकेट गिरा ओपनर शिखर धवन के रूप में गिरा। उन्हें 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर फेहलुकवायो ने पवेलियन भेजा। वह बैक ऑफ लेंथ गेंद थी पर पुल शॉट मारने की फिराक में थे पर गेंद विकेटकीपर के ऊपर खड़ी हो गई और डिकॉक ने आसान सा कैच लपक लिया। धवन ने 73 गेंदों में 61 रन की पार खेली। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। धवन को आउट करने के बाद फेहलुकवायो ने ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने छक्का मारने के प्रयास में डीप प्वाइंट पर मगाला को कैच थमा दिया। उनका खाता नहीं खुला।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 118/3 (23 ओवर)

JAN 23, 2022 20:10 IST

केशव महाराज ने कसी हुई गेंदबाजी की

केशव महाराज ने 22वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ रन दिए। धवन 61* और कोहली 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 116/1 (22 ओवर)
 

JAN 23, 2022 20:06 IST

फेहलुकवायो के ओवर में आए 6 रन

एंडिल फेहलुकवायो ने 21वें ओवर में 6 रन खर्च किए। कोहली और धवन ने तीन-तीन रन बनाए। कोहली 41 और धवन 59 के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 113/1 (21 ओवर)
 

JAN 23, 2022 20:01 IST

विराट कोहली भी अर्धसतक की ओर

धवन (58*) के बाद कोहली भी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। कोहली फिलहाल 47 गेंदों में 38 रन बनाकर टिके हैं। दोनों के बीच 85 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 107/1 (20 ओवर)

JAN 23, 2022 19:57 IST

भारतीय टीम का सैकड़ा हुआ पूरा

भारतीय टीम का सैकड़ा पूरा हो गया है। भारत ने 113 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। टीम को इस दौरान 4 एक्सट्रा रन मिले। 
IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 103/1 (19 ओवर)

JAN 23, 2022 19:52 IST

शिखर धवन ने जड़ा 35वां अर्धशतक

शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 58 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की 35वीं फिफ्टी है। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 89/1 (18 ओवर)

JAN 23, 2022 19:48 IST

मगाला के ओवर में बटोर सात रन

धवन (48*) और कोहली (16*) ने मगाला द्वारा डाले गए 17वें ओवर में सात रन बटोरे। धवन ने चार और कोहली ने तीन रन दौड़कर जुटाए। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 86/1 (17 ओवर)

JAN 23, 2022 19:45 IST

अर्धशतक से 6 रन दूर शिखर धवन

कोहली (23*) और धवन (44*) रन गति को बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद से दोनों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को अब तक हावी नहीं होने दिया है।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 79/1 (16 ओवर)

JAN 23, 2022 19:41 IST

धवन-कोहली के बीच 50 रन की पार्टनरशिप

धवन और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। धवन 42* और कोहली 21* रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 75/1 (15 ओवर)

JAN 23, 2022 19:38 IST

धवन ने महाराज पर लगाया चौका

धवन ने 14वां ओवर डालने आए स्पिनर केशव महराजा की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके अलावा महराजा के ओवर में पांच और रन बने।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 70/1 (14 ओवर)

JAN 23, 2022 19:35 IST

धवन और कोहली ने संभाला मोर्चा

धवन और कोहली ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों के बीच 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। धवन 32 और कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 61/1 (13 ओवर)

JAN 23, 2022 19:31 IST

प्रिटोरियस ने तीन रन खर्च किए

प्रिटोरियस ने 12वें ओवर में तीन रन खर्च किए। कोहली ने दो रन और धवन ने एक रन बनाया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 55/1 (12 ओवर)

JAN 23, 2022 19:28 IST

बावुमा ने सिसांडा मगाला को थमाई गेंद

कप्तान बावुमा ने 10 ओवर तक एनगिडी ओर प्रिटोरियस से गेंदबाजी करने के बाद 11वें ओवर में सिसांडा मगाला को गेंद थमाई। मगाला ने अपने ओवर में 2 रन दिए। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 52/1 (11 ओवर)

JAN 23, 2022 19:20 IST

टीम इंडिया का पचासा कंप्लीट

टीम इंडिया ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। भारत ने 58 गेंदों में 50 रन जोड़े। इस दौरान टीम को एक अतिरिक्त रन मिला।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 50/1 (10 ओवर)
 

JAN 23, 2022 19:15 IST

लुंगी एनगिडी ने किफायती ओवर डाला

लुंगी एनगिडी ने नौवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 2 रन ही दिए। धवन 24 और कोहली 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 43/1 (9 ओवर)

JAN 23, 2022 19:09 IST

शिखर धवन ने छक्का और चौका मारा

धवन ने प्रिटोरियस द्वारा डाले गए आठवें ओवर में अपने हाथ खोले। कोहली ने जहां एक रन जुटाए तो वहीं धवन ने तीसरी गेंद पर छक्का और पांचवीं पर चौका मारा।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 41/1 (8 ओवर)

JAN 23, 2022 19:06 IST

लुंगी एनगिडी सातवें ओवर में दिए 3 रन

एनगिडी अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सातवें ओवर में महज 3 रन दिए। कोहली ने चौथी गेंद पर एक जबकि धवन ने आखिरी गेंद पर दो रन बनाए।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 28/1 (7 ओवर)

JAN 23, 2022 19:03 IST

धवन का साथ देने के लिए विराट कोहली आए

राहुल के जाने के बाद धवन का साथ देने के लिए विराट कोहली उतरे हैं। धवन ने अपनी पारी की पहली गेंद पर चौका गया लेकिन उसके बाद वह पारी को धैर्य के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। कोहली 5* और धवन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 26/1 (6 ओवर)

JAN 23, 2022 18:58 IST

कप्तान केएल राहुल सस्ते में गंवाया विकेट

भारत को पहला झटका कप्तान केल राहुल के रूप में लगा। पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले राहुल ने सस्ते में विकेट गंवा दिया। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 9 रन बनाए। उन्हें एनगिडी ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। राहुल ने चौथे स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को खेलने के चक्कर स्लिप में जानेमन मलान को कैच दे दिया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 24/1 (5 ओवर)

JAN 23, 2022 18:52 IST

शिखर धवन की किस्मत ने दिया साथ

धवन ने चौथे ओवर की पहली गेंद को उठाकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग्यशाली रहे। गेंद एक टप्पा खाकर थर्डमैन पर गई। उन्होंने दो रन दौड़कर लिए। वहीं, धवन ने आखिरी गेंद पर चौके जड़ा। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 18/0 (4 ओवर)

JAN 23, 2022 18:48 IST

एनगिडी ने तीसरे ओवर में किया कमबैक

पहले ओवर में दो चौके खाने के बाद एनगिडी ने तीसरे ओवर में कमबैक किया। उन्होंने केवल दो रन ही दिए। राहुल 9* और धवन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 12/0 (3 ओवर)

JAN 23, 2022 18:44 IST

प्रिटोरियस ने किफायती ओवर किया

कप्तान बावुमा ने दूसरे ओवर तेज गेंदबाज प्रिटोरियस को दिया, जिसमें उन्होंने महज 2 रन ही खर्च किए। राहुल और धवन ने एक-एक रन बनाया।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 10/0 (2 ओवर)

JAN 23, 2022 18:41 IST

राहुल ने एनगिडी पर जड़े दो चौके

राहुल ने पहले ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने दूसरी और चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: भारत 8/0 (1 ओवर)

JAN 23, 2022 18:35 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरे राहुल और धवन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए केएल राहुल और शिखर धवन आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई लुंगी एनगिडी कर रहे हैं।

JAN 23, 2022 18:19 IST

दक्षिण अफ्रीका की पारी का पूरा हाल

क्विंटन डी कॉक (124) के धमाकेदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीसरे व अंतिम वनडे में भारत के सामने 288 रन का लक्ष्‍य रखा है। केपटाउन में पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.5 ओवर में 287 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कॉक के अलावा रासी वान डर डुसैन (52) ने अर्धशतक जमाया। 

कॉक और डुसैन की दमदार पारियां

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत दीपक चाहर ने बिगाड़ी। चाहर ने तीसरे ओवर में जानेमन मलान (1) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। जल्‍द ही कप्‍तान टेंबा बावुमा (8) रनआउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम (15) भी कुछ खास नहीं कर सके और चाहर की गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग में रुतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शीर्ष तीन विकेट 70 रन के स्‍कोर पर गंवा दिए थे। यहां से क्विंटन डी कॉक (124) और रासी वान डर डुसैन (52) ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 144 रन की शतकीय साझेदारी की।

कॉक का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शतक

इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने रनगति में कमी नहीं आने दी और भारत के खिलाफ वनडे में छठा शतक जमाया, जो उनके वनडे करियर का 17वां शतक रहा। यह शतक रिकॉर्ड से भरा रहा। कॉक भारत भारत के खिलाफ वनडे सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त  रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 6 सेंचुरी जमा चुके हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्सन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने भी इतने ही सैकड़े बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने भारत के विरुद्ध 7 वनडे शतक ठोके हैं।

कॉक एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में छह वनडे शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। डिकॉक ने भारतीय टीम के खिलाफ 16 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के सामने 23, आरोन फिंच ने इंग्लैंड के विरुद्ध 23 और सईद अनवर ने श्रीलंका के खिलाफ 26 पारियों में ऐसा किया। इसके अलावा भी डी कॉक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बहरहाल, जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

भारत की जोरदार वापसी

जब डी कॉक और डुसैन क्रीज पर थे तो लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 330 रन का स्‍कोर पार कर लेगा। मगर बुमराह के कॉक को आउट करते ही कहानी बदल गई। भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्‍त वापसी की और मेजबान टीम को जल्‍दी-जल्‍दी झटके दिए। चहल ने डुसैन को अय्यर के हाथों झिलवाया। फिर एंडिल फहलुकवायो (4) रनआउट हुए। फिर ड्वेन प्रीटोरियस (20) और डेविड मिलर (39) तेजी से रन नहीं बना सके और दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। इसका नतीज यह रहा कि पारी समाप्‍त होने के एक गेंद पहले प्रोटियाज टीम 287 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तीन जबकि दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल के खाते में एक सफलता आई।

JAN 23, 2022 18:05 IST

भारत को मिला 288 रन का लक्ष्‍य

प्रसिद्ध कृष्‍णा पारी का आखिरी ओवर करने आए। मिलर ने पहली ही गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमा दिया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर मिलर का लांग ऑफ पर कोहली ने अच्‍छा कैच लपका। मिलर ने 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। चौथी गेंद पर मगाला कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर मगाला ने राहुल को कैच थमाया और इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की पारी 49.5 ओवर में 287 रन पर ऑलआउट हुई। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने 9.5 ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट लिए।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 287/10, 49.5 ओवर

JAN 23, 2022 18:00 IST

बुमराह ने महाराज का किया शिकार

जसप्रीत बुमराह ने अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में केवल चार दिए और केशव महाराज का विकेट चटकाया। बुमराह ने पांचवीं गेंद पर महाराज को लांग ऑन पर कोहली के हाथों कैच आउट कराया। महाराज ने 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। 49 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 283/8। डेविड मिलर 35* और सिसांडा मगाला 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 283/8, 49 ओवर

JAN 23, 2022 17:58 IST

प्रसिद्ध कृष्‍णा का सफल ओवर

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर ड्वेन प्रीटोरियस को डीप मिडविकेट में सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। प्रीटोरियस ने 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर महाराज ने स्लिप क्षेत्र में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 48 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 279/7। डेविड मिलर 32* और केशव महाराज 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 279/7, 48 ओवर

JAN 23, 2022 17:47 IST

क्‍या 300 तक पहुंच पाएगी साउथ अफ्रीका?

ड्वेन प्रीटोरियस ने बुमराह की तीसरी गेंद पर कवर्स के क्षेत्र में झन्‍नाटेदार चौका जमाया। बुमराह ने फिर भी बल्‍लेबाजों को बांधे रखा और ओवर में कुल 7 रन दिए। 47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 271/6। डेविड मिलर 29* और ड्वेन प्रीटोरियस 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 271/6, 47 ओवर

JAN 23, 2022 17:45 IST

कृष्‍णा का सटीक ओवर

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अच्‍छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और अपने स्‍पेल के 8वें ओवर में 7 रन खर्च किए। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जरूर जमाया था, लेकिन इसके अलावा गेंदबाज ने ओवर में केवल तीन रन खर्च किए। 46 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 264/6। डेविड मिलर 27* और ड्वेन प्रीटोरियस 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 264/6, 46 ओवर

JAN 23, 2022 17:39 IST

बुमराह का चालाकी भरा ओवर

दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज इस समय तेजी से रन बनाने की फिराक में है, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने बेहद चालाकी भरा ओवर करते हुए केवल 4 रन खर्च किए। बुमराह के ओवर में प्रोटियाज बल्‍लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल सके। 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 257/6। डेविड मिलर 21* और ड्वेन प्रीटोरियस 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 257/6, 45 ओवर

JAN 23, 2022 17:36 IST

साउथ अफ्रीका 250 रन के पार

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पारी का 44वां ओवर डाला, जिसकी चौथी गेंद पर प्रीटोरियस ने प्‍वांइट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में तीन सिंगल और बने। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 253/6। डेविड मिलर 19* और ड्वेन प्रीटोरियस 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 253/6, 44 ओवर

JAN 23, 2022 17:28 IST

मिलर ने जड़ा जबर्दस्‍त छक्‍का

डेविड मिलर और ड्वेन प्रीटोरियस दक्षिण अफ्रीका को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। चहल ने पारी का 43वां ओवर किया, जिसकी तीसरी गेंद पर मिलर ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर प्रीटोरियस ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमा दिया। इस तरह प्रोटियाज बल्‍लेबाजों ने ओवर में 12 रन बटोरे। 43 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 246/6। डेविड मिलर 18* और ड्वेन प्रीटोरियस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 246/6, 43 ओवर

JAN 23, 2022 17:24 IST

मिलर ने जमाई बाउंड्री

डेविड मिलर ने श्रेयस अय्यर द्वारा किए पारी के 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाउंड्री जमाई। वैसे, अय्यर ने शानदार वापसी की और अगली चार गेंदें डॉट डाली। इस ओवर में 5 रन बने। 42 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 234/6। डेविड मिलर 11* और ड्वेन प्रीटोरियस 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 234/6, 42 ओवर

JAN 23, 2022 17:21 IST

फेहलुकवायो हुए रनआउट

टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के संयुक्‍त प्रयास से फेहलुकवायो रनआउट हुए। भारत ने बहुत जल्‍द तीन विकेट लेकर प्रोटियाज टीम पर दबाव बना दिया है। इस ओवर में केवल 1 रन बना और एक विकेट निकला। 41 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 229/6। डेविड मिलर 7* और ड्वेन प्रीटोरियस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 229/6, 41 ओवर

JAN 23, 2022 17:17 IST

जयंत यादव का स्‍पेल पूरा हुआ

जयंत यादव का गेंदबाजी स्‍पेल पूरा हो गया है। अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में यादव ने केवल दो रन खर्च किए। 40 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 228/5। डेविड मिलर 7* और एंडिल फेहलुकवायो 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 228/5, 40 ओवर

JAN 23, 2022 17:17 IST

जयंत यादव की दमदार वापसी

जयंत यादव ने दमदार वापसी की और अपने स्‍पेल के 9वें ओवर में तीन रन खर्च किए। 38 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 222/5। डेविड मिलर 4* और एंडिल फेहलुकवायो 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 222/5, 38 ओवर

JAN 23, 2022 17:17 IST

विकेट के साथ चहल की वापसी

युजवेंद्र चहल ने वापसी करके भारत को जबर्दस्‍त सफलता दिलाई है। 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चहल ने रासी वान डर डुसैन को डीप में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। डुसैन ने 59 गेंदों में 4 चौके और एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। डीप में अय्यर ने लाजवाब कैच लपका। इस ओवर में तीन रन बने और एक विकेट आया। 37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 219/5। डेविड मिलर 2* और एंडिल फेहलुकवायो 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 219/5, 37 ओवर

JAN 23, 2022 17:17 IST

भारत की दमदार वापसी

टीम इंडिया को जल्‍दी-जल्‍दी दो विकेट मिलने का फायदा दिख रहा है। युजवेंद्र चहल ने अपनेओवर में 4 रन दिए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका की रनगति पर असर पड़ता दिख रहा है। 39 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 226/5। डेविड मिलर 6* और एंडिल फेहलुकवायो 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 226/5, 39 ओवर

JAN 23, 2022 16:56 IST

बुमराह ने कॉक की पारी का अंत किया

जसप्रीत बुमराह ने भारत को जरूरी सफलता पारी के 36वें ओवर में दिलाई। बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट डाली, जिस पर कॉक ने पुल शॉट खेला। डीप स्‍क्‍वायर लेग पर मुस्‍तैद शिखर धवन ने आसान कैच लपका। क्विंटन डी कॉक ने 130 गेंदों में 12 चौके और दो छक्‍के की मदद से 124 रन बनाए। कॉक और डुसैन ने चौथे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की। उनकी जगह बल्‍लेबाजी करने डेविड मिलर आए हैं। 36 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 216/4। रासी वान डर डुसैन 51* और डेविड मिलर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 216/4, 36 ओवर

JAN 23, 2022 16:50 IST

दीपक चाहर महंगे साबित हुए

दीपक चाहर की वापसी बेहद खराब रही। उनके ओवर में प्रोटियाज बल्‍लेबाजों ने 15 रन बटोरे। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बड़े स्‍कोर की उम्‍मीदें जगा दी हैं। चाहर ने इस ओवर में एक्‍स्‍ट्रा के काफी रन दिए। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 212/3। क्विंटन डी कॉक 122* और रासी वान डर डुसैन 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 212/3, 35 ओवर

JAN 23, 2022 16:44 IST

जयंत यादव की कसी हुई गेंदबाजी

जयंत यादव ने पारी का 34वां ओवर किया। ऑफ स्पिनर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 रन दिए। 34 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 197/3। क्विंटन डी कॉक 111* और रासी वान डर डुसैन 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 197/3, 34 ओवर

JAN 23, 2022 16:42 IST

अय्यर की हुई पिटाई

श्रेयस अय्यर के ओवर में 12 रन बने। तीसरी गेंद पर डुसैन ने जबर्दस्‍त छक्‍का जमाया। 33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 195/3। क्विंटन डी कॉक 110* और रासी वान डर डुसैन 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 195/3, 33 ओवर

JAN 23, 2022 16:33 IST

यादव ने खराब लाइन का खामियाजा भुगता

जयंत यादव ने पारी का 32वां ओवर किया। मगर खराब लाइन का खामियाजा भुगतना पड़ा। जयंत यादव ने तीसरी गेंद लेग साइड के बाहर डाली, जिस पर वाइड का चौका मिला। अगली ही गेंद पर डी कॉक ने लांग ऑफ के ऊपर से खूबसूरत चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 183/3। क्विंटन डी कॉक 106* और रासी वान डर डुसैन 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 183/3, 32 ओवर

JAN 23, 2022 16:29 IST

कॉक ने जमाया शतक

भारत ने छठें गेंदबाज का उपयोग किया, श्रेयस अय्यर ने लेग स्पिन की। रासी वान डर डुसैन ने लांग ऑन की दिशा में पहली गेंद पर एक रन लिया। अगली गेंद पर कॉक ने रन नहीं लिया। फिर तीसरी गेंद पर कॉक ने दो रन लेकर अपना शतक जमाया। क्विंटन डी कॉक ने 108 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 100 रन पूरे किए। इस ओवर में 4 रन बने। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 174/3। रासी वान डर डुसैन 40* और क्विंटन डी कॉक 102* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 174/3, 31 ओवर

JAN 23, 2022 16:22 IST

कॉक 99 रन पर अटके

रासी वान डर डुसैन ने चहल की पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इसके बाद बल्‍लेबाजों ने ओवर में कुल 7 रन बटोरे। 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 170/3। क्विंटन डी कॉक 99* और रासी वान डर डुसैन 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 170/3, 30 ओवर

JAN 23, 2022 16:21 IST

कॉक शतक के करीब

क्विंटन डी कॉक ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 163/3। क्विंटन डी कॉक 99* और रासी वान डर डुसैन 33* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 163/3, 29 ओवर

JAN 23, 2022 16:12 IST

क्विंटन डी कॉक के करारे प्रहार

क्विंटन डी कॉक के करारे प्रहारों से भारतीय गेंदबाजों के हौसले पस्‍त हैं। युजवेंद्र चहल द्वारा किए 28वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर कॉक ने शानदार बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर कॉक ने एक रन लिया। इस ओवर में 10 रन बने। 28 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 154/3। क्विंटन डी कॉक 92* और रासी वान डर डुसैन 32* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 155/3, 28 ओवर

JAN 23, 2022 16:10 IST

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने बनाया दबाव

जयंत यादव की जगह गेंदबाजी करने आए प्रसिद्ध कृष्‍णा ने कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। 27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 144/3। क्विंटन डी कॉक 83* और रासी वान डर डुसैन 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 144/3, 27 ओवर

JAN 23, 2022 16:05 IST

चहल का कसा हुआ ओवर

युजवेंद्र चहल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन दिए। 26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 141/3। क्विंटन डी कॉक 82* और रासी वान डर डुसैन 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 141/3, 26 ओवर

JAN 23, 2022 16:02 IST

भारत को जोड़ी ब्रेकर की तलाश

क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डुसैन के बीच अच्‍छी साझेदारी हो रही है और भारत को ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो इसे तोड़ सके। जयंत यादव ने कसी हुई गेंदबाजी जरूर की, लेकिन उन्‍हें विकेट की दरकार है। यादव के ओवर में 5 रन बने। 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 139/3। क्विंटन डी कॉक 81* और रासी वान डर डुसैन 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 139/3, 25 ओवर

JAN 23, 2022 15:59 IST

चहल ने 5 रन दिए

युजवेंद्र चहल ने अच्‍छा ओवर किया और शुरूआती पांच गेंदों में केवल एक रन दिया। मगर आखिरी गेंद पर वान डर डुसैन ने मिड ऑन की दिशा में चौका जमा दिया। इस ओवर में 5 रन बने। 24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 134/3। क्विंटन डी कॉक 78* और रासी वान डर डुसैन 26* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 134/3, 24 ओवर

JAN 23, 2022 15:54 IST

जयंत यादव का एक और महंगा ओवर

इस बार रासी वान डर डुसैन बाउंड्री खोजने में कामयाब हुए। जयंत यादव के ओवर में 9 रन बने। 23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 129/3। क्विंटन डी कॉक 77* और रासी वान डर डुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 129/3, 23 ओवर

JAN 23, 2022 15:52 IST

डी कॉक-डुसैन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

युजवेंद्र चहल ने अपना पहला ओवर किया। इसमें पांच सिंगल आए। क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डुसैन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। 22 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 120/3। क्विंटन डी कॉक 73* और रासी वान डर डुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 120/3, 22 ओवर

JAN 23, 2022 15:48 IST

कॉक के आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स, वाह भाई वाह

क्विंटन डी कॉक इस समय शानदार लय में हैं। उन्‍होंने जयंत यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। फिर रिवर्स स्‍वीप के जरिये चौथी गेंद पर बाउंड्री भी हासिल की। इस ओवर में 12 रन बने। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 115/3। क्विंटन डी कॉक 69* और रासी वान डर डुसैन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 115/3, 21 ओवर

JAN 23, 2022 15:44 IST

बुमराह का महंगा ओवर

जसप्रीत बुमराह बेअसर दिख रहे हैं। क्विंटन डी कॉक ने ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह की गति का फायदा उठाकर थर्डमैन की दिशा में अपर कट से बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 9 रन बने। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 103/3। क्विंटन डी कॉक 58* और रासी वान डर डुसैन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 103/3, 20 ओवर

JAN 23, 2022 15:40 IST

जयंत यादव की कसी हुई गेंदबाजी

जयंत यादव इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर किया और केवल एक रन खर्च किया। 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 94/3। क्विंटन डी कॉक 51* और रासी वान डर डुसैन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 94/3, 19 ओवर

JAN 23, 2022 15:38 IST

बुमराह 18वां ओवर करने आए

जसप्रीत बुमराह ने पारी का 18वां आवर किया और केवल तीन रन खर्च किए। आखिरी गेंद पर कॉक ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 93/3। क्विंटन डी कॉक 50* और रासी वान डर डुसैन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 93/3, 18 ओवर

JAN 23, 2022 15:33 IST

यादव का अच्‍छा ओवर

जयंत यादव विकेट लेने से चूके। जयंत यादव के ओवर में डुसैन और कॉक दोनों भाग्‍यशाली रहे। इस ओवर में 4 रन बने। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 90/3। क्विंटन डी कॉक 48* और रासी वान डर डुसैन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 90/3, 17 ओवर

JAN 23, 2022 15:31 IST

कॉक अर्धशतक के करीब

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पारी का 16वां ओवर डाला और सात रन खर्च किए। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 86/3। क्विंटन डी कॉक 45* और रासी वान डर डुसैन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 86/3, 16 ओवर

JAN 23, 2022 15:22 IST

कृष्‍णा का शानदार ओवर

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पारी का 14वां ओवर डाला और गजब की गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज पूरे ओवर में केवल 1 रन बना। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 73/3।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 73/3, 14 ओवर

JAN 23, 2022 15:13 IST

चाहर का सफल ओवर

दीपक चाहर ने अपने स्‍पेल के सातवें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। चाहर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर मार्करम ने पुल शॉट खेला। डीप मिडविकेट पर मुस्‍तैद रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपका। दीपक चाहर ने दूसरा शिकार किया। एडेन मार्करम ने 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाए। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 72/3। क्विंटन डी कॉक 43* और रासी वान डर डुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 72/3, 13 ओवर

JAN 23, 2022 15:08 IST

चाहर ने झटका दूसरा विकेट

दीपक चाहर ने अपने स्‍पेल के सातवें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। चाहर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर मार्करम ने पुल शॉट खेला। डीप मिडविकेट पर मुस्‍तैद रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपका। दीपक चाहर ने दूसरा शिकार किया। एडेन मार्करम ने 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाए।

JAN 23, 2022 15:04 IST

कृष्‍णा ने कॉक और मार्करम को किया परेशान

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर अच्‍छा किया। वो प्रोटियाज बल्‍लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आए। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम ने चौका जमाकर ओवर को महंगा बना दिया। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 69/2। क्विंटन डी कॉक 41* और एडेन मार्करम 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 69/2, 12 ओवर

JAN 23, 2022 14:59 IST

कॉक-मार्करम के बीच साझेदारी पनपती हुई

दीपक चाहर ने अपने स्‍पेल का लगातार छठा ओवर किया। इस ओवर में कॉक और मार्करम ने 9 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 61/2। क्विंटन डी कॉक 39* और एडेन मार्करम 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 62/2, 11 ओवर

JAN 23, 2022 14:56 IST

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने डाला पहला ओवर

गेंदबाजी में पहला बदलाव। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने जसप्रीत बुमराह को रिप्‍लेस किया। कृष्‍णा के ओवर में दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज 6 रन बटोरने में कामयाब रहे। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 53/2। क्विंटन डी कॉक 34* और एडेन मार्करम 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 53/2, 10 ओवर

JAN 23, 2022 14:47 IST

चाहर का शानदार ओवर

दीपक चाहर ने पारी का 9वां ओवर शानदार किया। इसमें उन्‍होंने पहली पांच गेंदों पर केवल एक रन खर्च किया। फिर आखिरी गेंद पर मार्करम ने स्‍ट्रेट ड्राइव के सहारे बाउंड्री हासिल की। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 47/2। क्विंटन डी कॉक 28* और एडेन मार्करम 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 47/2, 9 ओवर

JAN 23, 2022 14:43 IST

बुमराह की गेंद पर मार्करम का चौका

बुमराह ने शुरूआती तीन गेंदें कड़क डाली, लेकिन चौथी गेंद पर मार्करम ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमा दिया। पांचवीं गेंद पर मार्करम ने बैकफुट पर मजबूत डिफेंस किया। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 42/2। क्विंटन डी कॉक 27* और एडेन मार्करम 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 42/2, 8 ओवर

JAN 23, 2022 14:38 IST

बावुमा हुए रन आउट

दक्षिण अफ्रीका को सातवें ओवर में करारा झटका लगा। कप्‍तान टेंबा बावुमा तीसरी गेंद पर गैरजरूरी रन लेने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल के सटीक थ्रो पर रनआउट होकर प्रोटियाज कप्‍तान पवेलियन लौटे। चाहर के ओवर की तीसरी गेंद पर बावुमा ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने का प्रयास किया। वह बीच क्रीज पर दूसरी तरफ मुड़े और राहुल ने सटीक थ्रो जमा दिया। बावुमा ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। इस ओवर में दो रन बने। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 36/2। क्विंटन डी कॉक 26* और एडेन मार्करम 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 36/2, 7 ओवर

JAN 23, 2022 14:32 IST

चाहर का अच्‍छा ओवर

चाहर की पहली गेंद पर कॉक ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद को बावुमा ने कीपर के पास जाने दिया। तीसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर बावुमा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कॉक ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर कॉक ने डीप फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 6 रन बने। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 31/1। टेंबा बावुमा 7* और क्विंटन डी कॉक 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 31/1, 5 ओवर

JAN 23, 2022 14:31 IST

बुमराह का कड़क ओवर

जसप्रीत बुमराह ने शानदार ओवर किया। टेंबा बावुमा ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया और फिर आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने दो रन लिए। इस ओवर में तीन रन बने। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 34/1। क्विंटन डी कॉक 24* और टेंबा बावुमा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 34/1, 6 ओवर

JAN 23, 2022 14:22 IST

बावुमा ने जमाई आकर्षक बाउंड्री

टेंबा बावुमा ने बुमराह की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कॉक ने बैकफुट डिफेंस किया। चौथी गेंद पर कॉक ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर बावुमा ने बैकफुट डिफेंस किया। इस ओवर में 6 रन बने। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 25/1। क्विंटन डी कॉक 17* और टेंबा बावुमा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 25/1, 4 ओवर

JAN 23, 2022 14:19 IST

चाहर का सफल ओवर, मलान लौटे पवेलियन

दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। चाहर ने तीसरे ओवर की पहली गेंद आउट स्विंग डाली, जिस पर मलान ड्राइव खेलने गए और उनके बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। बेहतरीन गेंदबाजी। भारत की शानदार शुरूआत। जानेमन मलान ने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। मलान के आउट होने पर टेंबा बावुमा क्रीज पर आए। क्विंटन डी कॉक ने तीसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद पर फिर प्‍वाइंट के पास से कॉक ने चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 19/1। क्विंटन डी कॉक 16* और टेंबा बावुमा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 3rd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 19/1, 3 ओवर